फैशन आइकन मानुषी छिल्लर एक्शन से भरपूर थ्रिलर 'ऑपरेशन वेलेंटाइन' के साथ अपनी तेलुगू फिल्म की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यहां वो वह वरुण तेज के साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी। जैसा कि फैंस टॉलीवुड में उनकी एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, मानुषी ने इंस्टाग्राम पर अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगू में फिल्म के पोस्टर को शेयर किया। पोस्टर काफी शानदार लग रहा है।
Manushi Chhillar ने पोस्टर शेयर करते हुए पोस्ट को कैप्शन दिया, 'प्रिपेयर फ़ॉर द अल्टीमेट शोडाउन- द बैटल हैज जस्ट बिगन। गेट रेडी फ़ॉर द ऑपरेशन वैलेंटाइन। 8 दिसंबर, 2023 से हिंदी एंड तेलुगू में सिनेमाघरों में।'
मानुषी छिल्लर की नई फिल्म
मानुषी छिल्लर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत
के बाद से ही
लोगों की फेवरेट बन
गई हैं। उनकी हालिया
फ़िल्म 'द ग्रेट इंडियन
फ़ैमिली' को दर्शकों और
आलोचकों दोनों ने प्यार दिया
लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ
कमाल नहीं दिखा पाई।
अपनी एक्टिंग के अलावा, मानुषी
ने खुद को एक
फैशन आइकन के रूप
में बनाया है। उन्होंने हाल
ही में लंदन फैशन
वीक में भाग लिया
था।
ऑपरेशन वेलेंटाइन पोस्टर
सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक
इंस्टाग्राम पेज पर भी
फिल्म की रिलीज डेट
शेयर की थी। पोस्ट
में लिखा था, 'धमकी
देकर शांति बनाना। ऑपरेशन वैलेंटाइन: स्काई हाई रिवील।'
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे