• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव बोले- 'न्यायालय के फैसले का सम्मान करूंगा'

After being released from jail, Rajpal Yadav said, I will respect the courts decision. - Bollywood News in Hindi

सहारनपुर। जेल से रिहा होने के बाद मशहूर हास्य अभिनेता राजपाल यादव अपने पैतृक घर पहुंचे, जहां उन्होंने आईएएनएस के साथ खास बातचीत की और सभी का आभार व्यक्त किया। अभिनेता ने कहा, "अभी मैं मंगलवार को अपने घर पहुंचा और घर में फंक्शन चल रहे हैं। ये कार्यक्रम गुरुवार-शुक्रवार तक चलेंगे। इसके बाद मैं फिर से मीडिया से विस्तार से बात करूंगा।" अभिनेता ने स्पष्ट करते हुए बताया कि केस से जुड़ी सभी कानूनी कार्रवाई उनके वकील भास्कर उपाध्याय सही से बताएंगे। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा न्यायालय की शरण में रहा हूं और आगे भी रहूंगा। हाईकोर्ट जो भी फैसला करेगा, उसका पूरी तरह पालन करूंगा।"
उन्होंने आगे बताया कि वे जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सभी सवालों का जवाब देंगे। उन्होंने कहा, "मैं अपने सभी समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और आईएएनएस के जरिए पूरे देश-दुनिया, सिनेमा जगत और आम लोगों तक संदेश पहुंचाना चाहता हूं कि जिन लोगों ने सोशल मीडिया या अन्य तरीकों से मेरा साथ दिया, आशीर्वाद दिया और मदद की, मैं उन्हें तहे दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं।"
राजपाल यादव ने आगे जोर देते हुए कहा, "मुझे हमेशा विश्वास था कि पूरा देश, भारतीय सिनेमा, और लाखों लोग मेरे साथ हैं। यह साथ जीवन भर रहेगा। भारतीय सिनेमा मेरी कर्मभूमि है। इसी के माध्यम से मुझे दुनिया भर में काम करने का मौका मिला। सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने मेरा साथ दिया, सबका शुक्रिया।"
बता दें कि चेक बाउंस मामले में अभिनेता तिहाड़ जेल में थे, जहां से अंतरिम जमानत पर रिहा हुए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After being released from jail, Rajpal Yadav said, I will respect the courts decision.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajpal yadav, saharanpur, indian cinema, comedy actor, bail, tihar jail, cheque bounce case, interim release, social media support, press conference, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved