• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दामाद शिखरे की तारीफ कर रहे हैं आमिर, 3 जनवरी को है बेटी की शादी

Aamir is praising son-in-law Shikhare, daughters wedding is on 3rd January - Bollywood News in Hindi

आमिर खान ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म सितारे जमीन पर का ऐलान किया है। इस फिल्म के वे न सिर्फ निर्माता होंगे अपितु इसमें वे मुख्य भूमिका भी निभाएंगे। न्यूज 18 के साथ बातचीत करते हुए जहाँ उन्होंने फिल्म के बारे में बात की, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपनी बेटी आइरा खान के बारे में भी काफी बातें कीं। आमिर खान की बेटी आइरा खान काफी समय से मंगेतर नुपुर शिखरे संग शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच आमिर ने 'न्यूज18 इंडिया' के साथ बातचीत में खुलासा किया कि आइरा अगले साल 3 जनवरी को नुपुर के साथ शादी करेंगी। आमिर ने कहा कि आइरा 3 जनवरी को शादी कर रही हैं। उन्होंने जो लड़का चुना है, उनका पेट नेम 'पोपेय' है। वह एक ट्रेनर हैं, लेकिन उनका नाम नुपुर है। वह एक प्यारा लड़का है। जब आइरा डिप्रेशन से जूझ रही थीं, तो नुपुर उनके साथ खड़े रहे और भावनात्मक रूप से उनका सपोर्ट किया। मैं यह देखकर बहुत खुश हूं कि आइरा व नुपुर एक साथ इतने खुश हैं और वे एक-दूसरे की देखभाल करते हैं। नुपुर एक अच्छा लड़का है और मैं उन्हें पहले से ही परिवार का हिस्सा मानता हूं। और नुपुर की मां प्रीतम जी पहले से ही हमारे परिवार का हिस्सा हैं।

मैं बड़ा इमोशनल हूं। शादी के दिन मैं बहुत रोने वाला हूं ये तो तय है। परिवार में चर्चा शुरू हो चुकी है कि 'आमिर को संभालना उस दिन' क्योंकि मैं बहुत भावुक हूं। मैं न तो अपनी मुस्कान और न ही अपने आंसुओं पर काबू पा सकता हूं। उल्लेखनीय है कि आइरा, आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aamir is praising son-in-law Shikhare, daughters wedding is on 3rd January
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aamir is praising son-in-law shikhare, daughters wedding is on 3rd january, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved