• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

फिल्में उपदेश देने का मंच नहीं: अपर्णा सेन

लीक से हटकर ‘36 चौरंगी लेन’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज अय्यर’ जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाली जानी मानी अभिनेत्री व फिल्मकार अपर्णा सेन अपनी नई फिल्म ‘सोनाटा’ के साथ तैयार हैं, जिसमें जीवन के मध्य पड़ाव का सामना कर रही तीन अविवाहित महिलाओं की मनोदशा को दर्शाया गया है। अपनी फिल्मों के लिए गंभीर विषयों को चुनने के बावजूद सेन का कहना है कि वह फिल्में कभी भी सामाजिक संदेश देने के लिए नहीं बनातीं और उनके लिए यह उपदेश देने का मंच नहीं है। सेन ने कोलकाता से ईमेल के जरिए आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में बताया, ‘मैं उन इंसानों के लिए फिल्में बनाती हूं, जिनमें मनोरंजन अहमियत रख सकती है या नहीं भी रख सकती है। यह कहानी पर निर्भर है। मैं जागरूकता वाले संदेश भेजने में यकीन नहीं करती क्योंकि फिल्म उपदेश देने का कोई मंच नहीं है।’ फिल्मकार का हालांकि मानना है कि सभी इंसानों की अपनी राजनीति होती है, चाहे वे इस बारे में सचेत हों या नहीं हों।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A film is not a preachers pulpit says filmmaker Aparna Sen
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: film is not a preachers pulpit, filmmaker aparna sen, sonata movie, bollywood gossip, lipstick under my burkha, bollywood news in hindi, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved