• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

72 हूरें सेंसर बोर्ड ने ट्रेलर किया रिजेक्ट, फिल्म को दे चुका है प्रमाण पत्र

72 Hooren Censor Board rejected the trailer, has given the certificate to the film - Bollywood News in Hindi

आदिपुरुष पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद से सेंसर बोर्ड पर सवालिया निशान लगने लगे हैं। उसकी कार्यप्रणाली को लेकर फिल्म उद्योग हैरान है। हाल ही में सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘72 हूरें’ के ट्रेलर को आपत्तिजनक मानकर रिजेक्ट कर दिया है। सेंसर बोर्ड के इस आदेश के बाद अब इस फिल्म के ट्रेलर को सिर्फ सोशल मीडिया पर प्रदर्शित किया जा सकेगा, यह सिनेमाघरों में नहीं दिखाया जाएगा। चौंकाने वाली बात यह है कि यही सेंसर बोर्ड फिल्म को पहले ही प्रमाण पत्र जारी कर चुका है और प्रदर्शन की हरी झंडी दे चुका है। लेकिन अब बोर्ड ने इसके ट्रेलर को नामंजूर कर दिया है। फिल्म के निर्माता अशोक पण्डित अब इसका ट्रेलर सोशल मीडिया पर जारी करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है, जिस पर काफी बवाल हुआ था। 72 हूरें को दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार जीत चुके निर्देशक संजय पूरन सिंह ने निर्देशित किया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार निर्माता अब इस मामले में उच्चाधिकारियों से मदद की गुहार करेंगे। वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने और सीबीएफसी के उच्च अधिकारियों से पूछताछ करने का अनुरोध कर सकते हैं। इससे पहले रिलीज हुए फिल्म के टीजर में जिहाद का सपोर्ट करते हाफिज सईद, ओसामा बिन लादेन, मसूद अजहर और याकूब मेनन जैसे आतंकवादियों के बैकग्राउंड वॉयस का यूज किया गया है। टीजर के मुताबिक युवाओं को 72 हूरों का लालच देकर उनसे जिहाद करवाया जाता है। फिल्म ‘72 हूरें’ की कहानी ‘द केरला स्टोरी’ के जैसी बताई जा रही है। इसकी कहानी उन युवाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है जिनका ब्रेनवाश करके ट्रेनर उन्हें सुसाइड बॉम्बर बनने पर मजबूर कर देते हैं। यह 7 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-72 Hooren Censor Board rejected the trailer, has given the certificate to the film
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 72 hooren censor board rejected the trailer, has given the certificate to the film, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved