• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अनोखी सर्जरी : डॉक्टर कर रहे थे ऑपरेशन, मरीज बजा रहा था गिटार

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर जबरदस्त वायरल हो रही है। वायरल खबर के अनुसार डॉक्टर ब्रेन सर्जरी कर रहे थे और मरीज गिटार बजा रहा था। यह अजीबो गरीब मामला बैंगलुरु अस्पताल का है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार बैंगलुरु में ब्रेन की सर्जरी के दौरान एक मरीज गिटार बजाता नजर आ रहा है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते बैंगलुरु अस्पताल में 32 साल का ये टेकी ऑपरेशन टेबल में म्यूजिशियन बनता दिखाई दिया। खबरों के अनुसार, उस टेकी को न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर की शिकायत थी, डॉक्टरों ने उसे ऑपरेशन करने की सलाह दी थी। दरअसल, ढेढ़ साल पहले जब वो शख्स गिटार बजा रहा था तब उसकी मांसपेशियों में दर्द हुआ और उसे इस बीमारी का पता लगा।
ऑपरेशन टेबल पर जब सर्जन उसकी ब्रेन की कुछ मांसपेशियों को जला रहे थे तो वो गिटार बजा रहा था, ताकि पता चल सके की कहां बीमारी है। करीब 7 घंटे की सर्जरी के बाद वो ठीक हो गया। इस बीमारी को डायस्टोनिया कहते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-man plays guitar as doctors operate on his brain in Bengaluru
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bengaluru, city hospital, guitar playing, brain surgery, musician, neurological disorder, surgeon, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved