• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पैरालिंपिक-तीरंदाजी इलिमिनेशन राउंड में हारीं पूजा

rio paralympic-archery: pooja loses in 1/16 elimination round - Sports News in Hindi

रियो डी जनेरियो। भारतीय तीरंदाज पूजा खन्ना ब्राजीलियाई महानगर में चल रहे पैरालिंपिक खेलों में गुरूवार को व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के 1/16 इलिमिनेशन राउंड में हारकर बाहर हो गईं। पूजा को पोलैंड की मिलेना ओल्सेव्स्का ने 6-2 से हराया। पूजा रैंकिंग राउंड में 29वें स्थान पर रही थीं। पूजा की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पहले सीरीज में वह (8,8,6) 22 अंक हासिल कर पाईं जबकि मिलेना ने 10 पर निशाना लगाते हुए शानदार शुरूआत की और पहले सीरीज में 25 अंक हासिल किए। दूसरे सीरीज में तो पूजा का पहला शॉट पूरी तरह बहक गया और उन्होंने तीन अंक पर निशाना लगाया। अगले दो शॉट पर उन्होंने जरूर (9,9) 18 अंक हासिल किए, लेकिन मिलेना के औसत प्रदर्शन (23 अंक) के बावजूद वह दूसरा राउंड भी हार गईं। तीसरे राउंड में जरूर पूजा ने वापसी की और 10 अंक के साथ शुरूआत करते हुए 25 अंक (10,7,8) हासिल किए और यह राउंड जीतकर थोडा संघर्ष जरूर प्रदर्शित किया। हालांकि चौथे राउंड में एकबार फिर वह लय खो बैठीं और मात्र 22 अंक हासिल कर पाईं जिसका फायदा उठाते हुए मिलेना ने 23 अंक जुटाए और मैच अपने नाम कर लिया। (आईएएनएस)

यह भी पढ़े

Web Title-rio paralympic-archery: pooja loses in 1/16 elimination round
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rio paralympic, archery, pooja khanna, defeat, 1-16 elimination round, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved