• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

लोकेश राहुल ने कप्तान विराट कोहली के लिए कहा...

कटक। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान विराट कोहली की जबरदस्त तारीफ की। राहुल ने कहा कि कोहली ने अपनी ऊर्जा, जुनून और उदाहरण पेश करने के जज्बे से महान कप्तान होने के संकेत पहले ही दे दिए हैं। यह दिखता है कि कोहली ने हमारे सामने कैसे उदाहरण पेश किए हैं। उन्होंने कई बार शानदार प्रदर्शन किया है। हम उन्हें फॉलो करते हैं और देखते हैं कि वे पारी कैसे आगे बढ़ाते हैं। वे मैदान पर किस तरह की ऊर्जा, उत्साह और जुनून दिखाते हैं, इसका असर हम सभी पर पड़ता है। हम उनसे काफी कुछ सीखते हैं। कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं जो सिर्फ व्यक्तिगत तौर पर शानदार प्रदर्शन करने के बारे में नहीं सोचते बल्कि वे टीम को भी अपने साथ ले जाना चाहते हैं। वे हमें हमेशा रास्ता दिखाते हैं, अपने अनुभव साझा करते हैं और हमें प्रतिक्रिया भी देते हैं। हमें बताते हैं कि हम किस तरह से बेहतर कर सकते थे। यह महान कप्तान के संकेत हैं।

[@ इस दिग्गज को पछाड पहले स्थान पर आए कोहली, ये हैं टॉप-10]

यह भी पढ़े

Web Title-Lokesh Rahul talks about captain Virat Kohli before second odi against england
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lokesh rahul, captain virat kohli, second odi, england, ms dhoni, cuttack odi, jose buttler, wicketkeeper, ipl, mumbai indians, indian premier league, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved