कटक। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान विराट कोहली की जबरदस्त तारीफ की। राहुल ने कहा कि कोहली ने अपनी ऊर्जा, जुनून और उदाहरण पेश करने के जज्बे से महान कप्तान होने के संकेत पहले ही दे दिए हैं। यह दिखता है कि कोहली ने हमारे सामने कैसे उदाहरण पेश किए हैं। उन्होंने कई बार शानदार प्रदर्शन किया है। हम उन्हें फॉलो करते हैं और देखते हैं कि वे पारी कैसे आगे बढ़ाते हैं।
वे मैदान पर किस तरह की ऊर्जा, उत्साह और जुनून दिखाते हैं, इसका असर हम सभी पर पड़ता है। हम उनसे काफी कुछ सीखते हैं। कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं जो सिर्फ व्यक्तिगत तौर पर शानदार प्रदर्शन करने के बारे में नहीं सोचते बल्कि वे टीम को भी अपने साथ ले जाना चाहते हैं। वे हमें हमेशा रास्ता दिखाते हैं, अपने अनुभव साझा करते हैं और हमें प्रतिक्रिया भी देते हैं। हमें बताते हैं कि हम किस तरह से बेहतर कर सकते थे। यह महान कप्तान के संकेत हैं।
[@ इस दिग्गज को पछाड पहले स्थान पर आए कोहली, ये हैं टॉप-10]
राहुल ने कहा, अभी सिर्फ एक ही मैच हुआ है, लेकिन जो खिलाड़ी टेस्ट टीम का
हिस्सा हैं, वे जानते हैं कि वे कितने आक्रामक कप्तान है। हमें विराट के
नेतृत्व में खेलना पसंद है। उन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया है और ऐसा
युवा कप्तान होना अच्छा है। साथ ही हमारे साथ टीम में महेंद्र सिंह धोनी
हैं जो कप्तान के तौर पर सिर्फ विराट को ही सलाह नहीं देते बल्कि युवाओं को
भी सलाह देते हैं। दोनों का टीम में होना अच्छा है।
[@ वर्ष 2016 : T20 में नं.1 बल्लेबाज रहे कोहली, टॉप-10 में एक और भारतीय]
ओपनिंग के लिए
अजिंक्य रहाणे के साथ थोड़ी सी प्रतिस्पर्धा है लेकिन राहुल ने कहा कि यह
प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि अन्य खिलाड़ी भी काफी
सक्षम हैं। यही चीज मुझे सुबह उठाती है और हर दिन कड़ी ट्रेनिंग कराती है।
इससे हर दिन कड़ा अभ्यास करता हूं। मेरा स्थान लेने के लिए बेंच पर काफी
प्रतिभाशाली खिलाड़ी इंतजार कर रहे हैं। यह आपको प्रेरित करता है।
‘भारत क्रिकेट खेलने के लिए सर्वश्रेष्ठ जगह’
[@ ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने]
इंग्लैंड
के उप कप्तान जोस बटलर ने कहा कि मेजबान देश क्रिकेट खेलने के लिए
सर्वश्रेष्ठ जगह है। बटलर टेस्ट श्रृंखला 0-4 से गंवाने वाली इंग्लैंड टीम
का भी हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के लिए गुरुवार का मैच करो या
मरो जैसा है और उनकी टीम इसमें कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि
क्रिकेट खेलने के लिए भारत से बेहतर कोई जगह नहीं है। खेल का पूरा आनंद
लेने के लिए यह शानदार अनुभव होता है। पुणे में पहले वनडे के दौरान माहौल
शानदार था। लोग जितना चुप रहते उतना हमारे लिए बेहतर होता है। यह हमारे लिए
बहुत अच्छी चुनौती है जिसका वास्तव में हम लुत्फ उठा रहे हैं।
[@ धोनी ने T20 और वनडे में कप्तानी से इन 10 रिकॉर्ड में मचाई धूम]
बटलर ने कहा, इंडियन प्रीमियर लीग 2016 में मुंबई इंडियन्स के साथ समय बिताने से वे बेहतर क्रिकेटर बने। आईपीएल क्रिकेट के लिहाज से मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा। मैंने इससे न केवल टी20 बल्कि खुद के बारे में, क्रिकेट के सभी प्रारूपों के बारे में और शीर्ष क्रिकेटर बनने के लिए क्या करना होता है इस बारे में काफी कुछ सीखा। एक क्रिकेटर के रूप में मेरे लिए यह सबसे बढिय़ा अनुभव था। मेरा मानना है कि इंग्लैंड के अधिक से अधिक खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे और यहां की परिस्थितियों में खेलने का अनुभव हासिल करेंगे।