• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 5

ISL-3 : दिल्ली ने कोलकाता को बराबरी पर रोका

चूंकी दिल्ली की टीम पहले ही शीर्ष पर थी, लिहाजा उसे सिर्फ यहां मजबूत होने का फायदा मिला। दिल्ली ने अब दूसरे स्थान पर काबिज केरला ब्लास्टर्स (15) से दो अंकों का फासला बना लिया है। कोलकाता को कोई फायदा नहीं हुआ। वह 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर था और 13 अंकों के साथ वह अब भी चौथे स्थान पर ही कायम है। कोलकाता की ओर से मैच का पहला गोल इयान ह्यूम ने किया। ह्यूम ने यह गोल समीघ दोउते के पास पर किया। यह आईएसएल में कनाडाई स्टार ह्यूम का 20वां गोल है। इस सीजन में ह्यूम ने अपना चौथा गोल किया। बीते सीजन में ह्यूम ने कुल 11 गोल किए थे। दोउते ने अनस इदाथोदिका को छकाते हुए गेंद को ह्यूम की ओर रवाना किया। हयूम ने देखा कि गोलकीपर एंटोनियो डोबलास उनकी ओर बढ़ रहे हैं लेकिन उन्होंने बड़ी सफाई से गेंद को उनके एक किनारे से गोलपोस्ट की ओर रवाना किया। इब्राहिमा नियासी ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे।
यह भी पढ़े :एंडरसन की नजर नं.1 पोजिशन पर, ये हैं टॉप-10
यह भी पढ़े :आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

यह भी पढ़े

Web Title-ISL-3 : Delhi Dynamos stops Atletico De Kolkata on draw
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: isl-3, delhi dynamos, atletico de kolkata, draw, indian super league, soccer news in hindi, football news in hindi, i league, aiff, afc, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved