• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

ISL-3 : दिल्ली ने कोलकाता को बराबरी पर रोका

नई दिल्ली। दिल्ली डायनामोज टीम ने रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण के 10वें दौर के मुकाबले में एटलेटिको दे कोलकाता को 2-2 से बराबरी पर रोक दिया। दिल्ली की टीम घर में इस सीजन में अविजित है। मैच का पहला गोल कोलकाता ने पहले हाफ में 17वें मिनट में किया था लेकिन 44वें मिनट के बाद 10 खिलाडिय़ों के साथ खेल रही दिल्ली की टीम ने अपने घरेलू मैदान पर 63वें मिनट में बराबरी का गोल कर मैच में रोमांच ला दिया। इसके बाद कोलकाता ने 71वें मिनट में एक बार फिर बढ़त हासिल की लेकिन दिल्ली ने 74वें मिनट में गोल करते हुए हिसाब बराबर कर लिया। यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि मालोउगा का पेनल्टी मिस करना दिल्ली को भारी पड़ गया। इस बराबरी के मैच से दोनों टीमों को एक-एक अंक प्राप्त हुआ। यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम
यह भी पढ़े :ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने

यह भी पढ़े

Web Title-ISL-3 : Delhi Dynamos stops Atletico De Kolkata on draw
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: isl-3, delhi dynamos, atletico de kolkata, draw, indian super league, soccer news in hindi, football news in hindi, i league, aiff, afc, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved