नई दिल्ली। दिल्ली डायनामोज टीम ने रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण के 10वें दौर के मुकाबले में एटलेटिको दे कोलकाता को 2-2 से बराबरी पर रोक दिया। दिल्ली की टीम घर में इस सीजन में अविजित है। मैच का पहला गोल कोलकाता ने पहले हाफ में 17वें मिनट में किया था लेकिन 44वें मिनट के बाद 10 खिलाडिय़ों के साथ खेल रही दिल्ली की टीम ने अपने घरेलू मैदान पर 63वें मिनट में बराबरी का गोल कर मैच में रोमांच ला दिया।
इसके बाद कोलकाता ने 71वें मिनट में एक बार फिर बढ़त हासिल की लेकिन दिल्ली ने 74वें मिनट में गोल करते हुए हिसाब बराबर कर लिया। यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि मालोउगा का पेनल्टी मिस करना दिल्ली को भारी पड़ गया। इस बराबरी के मैच से दोनों टीमों को एक-एक अंक प्राप्त हुआ।
यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम
यह भी पढ़े :ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने
चूंकी दिल्ली की टीम पहले ही शीर्ष पर थी, लिहाजा उसे सिर्फ यहां मजबूत
होने का फायदा मिला। दिल्ली ने अब दूसरे स्थान पर काबिज केरला ब्लास्टर्स
(15) से दो अंकों का फासला बना लिया है। कोलकाता को कोई फायदा नहीं हुआ। वह
12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर था और 13 अंकों के साथ वह अब भी चौथे स्थान
पर ही कायम है।
कोलकाता की ओर से मैच का पहला गोल इयान ह्यूम ने किया।
ह्यूम ने यह गोल समीघ दोउते के पास पर किया। यह आईएसएल में कनाडाई स्टार
ह्यूम का 20वां गोल है। इस सीजन में ह्यूम ने अपना चौथा गोल किया। बीते
सीजन में ह्यूम ने कुल 11 गोल किए थे।
दोउते ने अनस इदाथोदिका को छकाते
हुए गेंद को ह्यूम की ओर रवाना किया। हयूम ने देखा कि गोलकीपर एंटोनियो
डोबलास उनकी ओर बढ़ रहे हैं लेकिन उन्होंने बड़ी सफाई से गेंद को उनके एक
किनारे से गोलपोस्ट की ओर रवाना किया। इब्राहिमा नियासी ने उसे रोकने की
कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे।
यह भी पढ़े :एंडरसन की नजर नं.1 पोजिशन पर, ये हैं टॉप-10
यह भी पढ़े :आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....
दिल्ली को 61वें मिनट में एक पेनाल्टी
मिला लेकिन फ्लोरेंट मालोउदा इस पर गोल नहीं कर सके। कोलकाता के गोलकीपर
देबजीत मजूमदार ने एक शानदार बचाव करते हुए दिल्ली को बराबरी करने से रोक
दिया। दिल्ली को यह पेनाल्टी प्रबीर दास द्वारा मार्सेलो लीते परेरा को
बाक्स में गिराने पर मिला था। इसके दो मिनट बाद ही हालांकि दिल्ली ने
ओंगनाम मिलन सिंह द्वारा किए गए गोल की मदद से बराबरी कर ली। मिलन ने यह
गोल कीन लेविस के पास पर किया। लेविस के पास पर मिलन ने एक झन्नाटेदार किक
कोलकाता के गोलपोस्ट की ओर दागा, जिसे मजूमदार रोक नहीं सके।
यह भी पढ़े :इस मामले में तीसरे नंबर पर आए विजय-पुजारा
यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम
कोलकाता ही
एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने इस मैच से पहले दिल्ली को हराया था और यही बात
शायद मिलन के गोल के बाद उसे खल गई। मिलन द्वारा बराबरी का गोल करने के ठीक
10 मिनट बाद जेवियर लारा ग्रांडे ने कोलकाता को 2-1 से आगे कर दिया।
राल्ते ने बाएं किनारे से एक पास पोस्टीगा को दिया लेकिन वह गेंद लारा तक
पहुंच गई। लारा के पास उस समय दिल्ली का कोई खिलाड़ी नहीं था।
इस पर लारा
ने बिना गलती किए डोबलास को छका दिया। अब दिल्ली की टीम अपने घर में खेल
रही हो और बहुत देर तक पिछड़ जाए यह भला कैसे हो सकता था। पेनाल्टी मिस
करने के 13 मिनट बाद मालोउदा एक बार फिर हरकत में आए और डेविड नी एडी के
पास पर एक शानदार गोल कर दिल्ली को एक बार फिर बराबरी पर ला दिया। मालोउदा
ने यह गोल टीरी और सेरेनो को छकाते हुए किया।
कॉर्पोरेट टीमों को आई-लीग में प्रवेश के लिए मिला और वक्त
यह भी पढ़े :एंडरसन की नजर नं.1 पोजिशन पर, ये हैं टॉप-10
यह भी पढ़े :रूट, मोईन, स्टोक्स की तिकडी आई टॉप-10 में
नई
दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने आई-लीग के 2016-17 सीजन
में कॉर्पोरेट टीमों के प्रवेश के लिए निविदा दाखिल करने की समय सीमा को
बढ़ा दिया है। एआईएफएफ ने कहा है कि अब कॉर्पोरेट टीमें अपनी निविदा 19
नवम्बर तक दे सकती हैं। निविदा के आधार पर चयनित टीम को सात जनवरी से शुरू
हो रहे आई-लीग के नए सीजन में खेलने का मौका मिलेगा।
साथ ही इस टीम को
एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) क्लब प्रतियोगितिाओं में खेलने का मौका
मिलेगा। इसके लिए हालांकि क्लब को कुछ जरूरी शर्तो को पूरा करना होगा। अब
तक चंडीगढ़ के मिनर्वा अकादमी एफसी और गोवा के एफसी बारदेज गोवा ने आई-लीग
का हिस्सा बनने में रुचि दिखाई है।
(IANS)
यह भी पढ़े :एंडरसन की नजर नं.1 पोजिशन पर, ये हैं टॉप-10
यह भी पढ़े :ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने