• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

ऑस्ट्रेलियन ओपन : केर्बर-सेरेना जीतीं, हालेप हारीं

मेलबोर्न। विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी एंजेलिक केर्बर और अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने सोमवार को साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेले गए अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल कर ली है। हालांकि, विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप को टूर्नामेंट में महिला एकल वर्ग के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा है। जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी केर्बर ने टूर्नामेंट के पहले दौर में रोड लावेर एरीना पर खेले गए मुकाबले में यूक्रेन की लेसिया सुरेंको को 6-2, 5-7, 6-2 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया है। मैच के बाद केर्बर ने कहा, मैं यहां वापस आकर खुश हूं। मेरे लिए यहीं से अच्छी शुरुआत हुई थी, जब मैंने यहां अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। इसके साथ ही, रोड लावेर एरीना में ही खेले गए महिला एकल वर्ग के एक अन्य मुकाबले विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सेरेना ने यूक्रेन की कैटरेना कोजलोवा को 7-6 (7-5), 7-5 से हराया।

[@ वर्ष 2016 : T20 में गेंदबाजों में बुमराह ने मारी बाजी, ये हैं टॉप 10]

यह भी पढ़े

Web Title-Australian Open : Kerber-Serena won, but Halep lose
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: australian open, grandslam tennis tournament, angelique kerbe, serena williams, simona halep, andy murray, kei nishikori, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved