• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नगर निगम कार्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर कार्यशाला का आयोजन

गुरूग्राम। स्वच्छ सर्वेक्षण का उद्देश्य शहरों की कमियां उजागर करना नहीं, बल्कि शहरों के बीच स्वच्छता के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ाना है, ताकि सभी शहर स्वच्छता में सुधार ला सकें। स्वच्छ सर्वेक्षण 4 जनवरी से शुरू होगा।
उक्त विचार केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय के अधीन संचालित स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक शौरभ जैन ने व्यक्त किए। वे यहां सैक्टर-34 स्थित नगर निगम कार्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण-2017 के तहत आयोजित कार्यशाला में निगम अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मंत्रालय से आई संगमित्रा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 75 शहरों का स्वच्छता सर्वेक्षण करवाया गया था, जिसमें गुडग़ांव को 36वां स्थान मिला था। इस बार मंत्रालय द्वारा एक लाख से अधिक की आबादी वाले 500 शहरों का स्वच्छता सर्वेक्षण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंत्रालय द्वारा इस सर्वेक्षण के लिए मापदंड निर्धारित किए गए हैं और इन्हीं मापदंडों के आधार पर शहरों को स्वच्छता रैंकिंग मिलेगी। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण को तीन भागों में बांटा गया है, जिनमें 45 प्रतिशत अंक नगर निगम द्वारा उपलब्ध करवाए गए दस्तावेजों के आधार पर, 25 प्रतिशत अंक टीम द्वारा मौका निरीक्षण करके तथा 30 प्रतिशत अंक नागरिकों से प्रतिक्रिया प्राप्त करके दिए जाएंगे। कुल 2000 अंकों वाले इस सर्वेक्षण में 900 अंक दस्तावेजों के आधार पर, 600 अंक नागरिकों से प्राप्त प्रतिक्रिया के आधार पर तथा 500 अंक मौका निरीक्षण के आधार पर मिलेंगे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य यही है कि अभी स्वच्छ सर्वेक्षण में 20 दिन शेष हैं और इस दौरान आप लोग अपने शहर की स्वच्छता में और अधिक सुधार ला सकते हैं।
अखिलेश कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, पढ़े कौन से प्रस्ताव हुए मंजूर

यह भी पढ़े

Web Title-Workshop on the municipal office for clean poll
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: workshop, municipal office, clean poll, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved