• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महिला की हत्या कर शव खेत में जलाया, ग्रामीणों में दहशत

कानपुर। जनपद में एक बार फिर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस बार घाटमपुर इलाके के जंगल में महिला का जला हुआ शव मिला है। पुलिस हत्या कर शिनाख्त मिटाने का अंदेशा लगाकर घटना की जांच में जुट गई है। घाटमपुर के देवमनपुर गांव के पास जंगली क्षेत्र से सटे हुए गेंहू के खेत में सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने एक जला हुआ शव देखा। पास जाकर ग्रामीणों ने देखा तो वह डर गए और चीखते हुए महिला का जला शव होने की जानकारी पुलिस को दी। जंगल के पास खेत में जला महिला का शव होने की खबर फैलते ही ग्रामीणों का तांता लग गया। इसी बीच सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। इंस्पेक्टर ने महिला का जला शव देख फॉरेंसिक टीम को बुलाया। मौके पर आई फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाते हुए शव को सील कर दिया। पुलिस के मुताबिक बरामद शव गांव में रहने वाली कविता (40) है जो बेहद खराब हालत में जला हुआ मिला है। पुलिस ने आशंका जताते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की हत्या कर शिनाख्त मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाया गया है।
फिलहाल मृतक की शिनाख्त हो चुकी है और उसके चार बच्चों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतका का पति चार-पांच साल पहले रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था, तब से महिला अपने बच्चों के साथ किसानी कर भरण-पोषण कर रही थी। घटना के पीछे पारिवारिक कारण सामने आ रहे है। जिसके आधार पर कई बिन्दुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्मार्टम भेज दिया है।

[@ ये युवक रोज खा जाता है छिपकली और बिच्छू]

यह भी पढ़े

Web Title-woman murdered bodies burned in a field in kanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: woman, murdered, bodies, burned, field, kanpur, police, hindi news, crime, fire, report, kavita, ghatampur, devmanpur, , news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved