कानपुर। जनपद में एक बार फिर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
इस बार घाटमपुर इलाके के जंगल में महिला का जला हुआ शव मिला है। पुलिस हत्या कर
शिनाख्त मिटाने का अंदेशा लगाकर घटना की जांच में जुट गई है।
घाटमपुर के देवमनपुर गांव के पास जंगली क्षेत्र से सटे हुए गेंहू के खेत में सुबह
वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने एक जला हुआ शव देखा। पास जाकर ग्रामीणों ने देखा तो
वह डर गए और चीखते हुए महिला का जला शव होने की जानकारी पुलिस को दी। जंगल के पास
खेत में जला महिला का शव होने की खबर फैलते ही ग्रामीणों का तांता लग गया।
इसी बीच
सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। इंस्पेक्टर ने
महिला का जला शव देख फॉरेंसिक टीम को बुलाया। मौके पर आई फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य
जुटाते हुए शव को सील कर दिया। पुलिस के मुताबिक बरामद शव गांव में रहने वाली
कविता (40) है जो बेहद खराब हालत में जला हुआ मिला है। पुलिस ने आशंका जताते हुए
बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की हत्या कर शिनाख्त मिटाने के उद्देश्य से शव को
जलाया गया है।
फिलहाल मृतक की शिनाख्त हो चुकी है और उसके चार बच्चों से पूछताछ
की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतका का पति चार-पांच साल पहले रहस्यमय ढंग से
लापता हो गया था, तब से महिला अपने बच्चों के साथ किसानी कर भरण-पोषण कर रही थी।
घटना के पीछे पारिवारिक कारण सामने आ रहे है। जिसके आधार पर कई बिन्दुओं पर जांच
पड़ताल की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्मार्टम भेज दिया है।
[@ ये युवक रोज खा जाता है छिपकली और बिच्छू]
इससे पहले भी मिल चुके हैं महिलाओं के शव
घाटमपुर में मिले महिला के जले शव से पहले बिठूर इलाके में एक युवती व शादीशुदा महिला के शव मिल चुके हैं। बिठूर पुलिस दोनों की घटनाओं के खुलासे से कोसों दूर है। एसओ बिठूर जीतेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों ही घटनाओं की जांच चल रही है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
[@ UP ELECTION: पढ़ें, मुलायम की नाराजगी का गठबंधन पर क्या होगा असर ?]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]