• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
3 of 3

डायन प्रथा: पीडि़त परिवार बोला करेंगे सामूहिक आत्महत्या

पीडि़त वृद्धा ही नहीं घर के प्रत्येक सदस्य को डायन प्रथा का दंश झेलना पड़ रहा है। समाज और डायन के डंक से तंग आकर वृद्धा को ही नहीं बल्कि उसके शिक्षक पति को भी गांव छोडऩा पड़ा। साथ ही पति को तो अनिवार्य सेवानिवृत्ति लेनी पड़ी। वृद्धा के घर में पढ़ी-लिखी बहू है। उसके बच्चे भी हैं, लेकिन जब वह पीहर जाती है तो समाज के डर से उसकी मां भी उसे रसोई में नहीं जाने देती है। आज इस परिवार को यहां भी डायन कहकर जब प्रताडि़त किया गया तो उसने एक मामला प्रताप नगर थाने में दर्ज करवाया। साथ ही महिला, उसके पति व बहू ने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे इच्छा मृत्यु नहीं मांगेगे, बल्कि सीधे ही मौत को गले लगा लेंगे। वहीं, इस मामले में प्रताप नगर थाना पुलिस ने इस मामले में रामू बलाई के खिलाफ राजस्थाान डायन प्रताडना अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े

Web Title-woman blamed as witch in bhilwara
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, news in hindi, woman blamed as witch in bhilwara
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved