• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भाजपा के आंदोलन के शिकार "शक्तिमान" ने दम तोडा

देहरादून। दुनियाभर में सुर्खियां बटोरने वाले उत्तराखंड पुलिस बल के घोडे शक्तिमान की बुधवार को मौत हो गई। देहरादून में 14 मार्च को भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान भीड नियंत्रित करते समय निरीह,बेजुबान घोडे शक्तिमान की टांग टूट गई थी। शक्तिमान की टांग तोडने के आरोप में भाजपा विधायक गणेश जोशी और भाजपा के कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे। विधायक जोशी इन दिनों जमानत पर हैं। भाजपा की 14 मार्च की रैली के दौरान शक्तिमान पर लाठियों से हमले के आरोप में भाजपाइयों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। गंभीर रूप से घायल शक्तिमान के इलाज के लिए विदेश से भी डॉक्टर बुलाए गए थे। हालत में काफी सुधार भी हो गया था और उसको विदेश से मंगाए गए कृत्रिम पैर के सहारे खडा किया गया था।

यह भी पढ़े

Web Title-uttarakhand police horse shaktiman injured during BJP agitation passes away
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttarakhand, police horse, shaktiman, bjp, agitation, death, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved