• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए तैयार गुरुग्राम नगर निगम

गुरूग्राम। नगर निगम आयुक्त टी एल सत्यप्रकाश ने कहा कि केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा 4 जनवरी से गुरूग्राम सहित देश के 500 शहरों का स्वच्छ सर्वेक्षण करवा रहा है। इस सर्वेक्षण के लिए नगर निगम द्वारा पूरी तरह से तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन स्वच्छता के इस कार्य में शहर वासियों का सहयोग भी बहुत ही जरूरी है।सत्यप्रकाश ने यह बात आज स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। गुरूग्राम में स्वच्छता के मामले में पिछले साल की अपेक्षा इस साल काफी सुधार हुआ है। नगर निगम के कर्मचारी प्रतिदिन शहर की सफाई कर रहे हैं। साथ ही समय-समय पर विशेष सफाई अभियान चलाकर खाली प्लाटों, सहित सार्वजनिक स्थानों पर पड़े कचरे को भी साफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के नागरिकों की भागीदारी बहुत ही जरूरी है और शहर वासी भी स्वच्छता के लिए अपनी जिम्मेदारी समझें और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा ना डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक निरंतर चलने वाला कार्य है और जब तक नागरिकों का सहयोग इसमें नहीं होगा, तब तक स्वच्छ शहर का सपना साकार नहीं किया जा सकता।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

यह भी पढ़े

Web Title-Union Urban Development Ministry ready to clean Gurugram municipal survey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union urban development ministry ready to clean gurugram municipal survey, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, gurgaon news in hindi, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved