केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए तैयार गुरुग्राम नगर निगम

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 02 जनवरी 2017, 3:06 PM (IST)

गुरूग्राम। नगर निगम आयुक्त टी एल सत्यप्रकाश ने कहा कि केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा 4 जनवरी से गुरूग्राम सहित देश के 500 शहरों का स्वच्छ सर्वेक्षण करवा रहा है। इस सर्वेक्षण के लिए नगर निगम द्वारा पूरी तरह से तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन स्वच्छता के इस कार्य में शहर वासियों का सहयोग भी बहुत ही जरूरी है।सत्यप्रकाश ने यह बात आज स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। गुरूग्राम में स्वच्छता के मामले में पिछले साल की अपेक्षा इस साल काफी सुधार हुआ है।

नगर निगम के कर्मचारी प्रतिदिन शहर की सफाई कर रहे हैं। साथ ही समय-समय पर विशेष सफाई अभियान चलाकर खाली प्लाटों, सहित सार्वजनिक स्थानों पर पड़े कचरे को भी साफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के नागरिकों की भागीदारी बहुत ही जरूरी है और शहर वासी भी स्वच्छता के लिए अपनी जिम्मेदारी समझें और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा ना डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक निरंतर चलने वाला कार्य है और जब तक नागरिकों का सहयोग इसमें नहीं होगा, तब तक स्वच्छ शहर का सपना साकार नहीं किया जा सकता।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

पिछले दिनों हुई जाम की समस्या का मुख्य कारण नालों में नारियल के छिलकों तथा गन्ने के कचरे का फंसा होना था। स्वच्छता के लिए प्रत्येक नागरिक को जवाबदेह बनना होगा। प्रत्येक नागरिक को यह समझना होगा कि गंदगी के कारण पनपने वाली बीमारियां हमारे ही बच्चों को लगेंगी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कचरा जलाने वालों के खिलाफ नगर निगम द्वारा विशेष टीमों का गठन करके चालान किए गए।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]