• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पलक पावड़े बिछा कराया अपने आचार्य का नगर प्रवेश

town was laid out in his master - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। गुरू आपो आशीर्वाद के जयघोष के साथ आचार्य पद्ववी के बाद प्रथम बार बाड़मेर आये आचार्य जिन पीयूष सागर सूरीश्वर को बाड़मेर के जैन समुदाय ने कन्धो बिठा पर नगर प्रवेश कराया। नगर प्रवेश को लेकर अपने गुरू के प्रति जबरदस्त उत्साह देखते ही बनता नजर आ रहा था। मंगलवार को प्रात सौमया के साथ आचार्य का नगर प्रवेश शोभायात्रा स्थानीय जैन भोजनशाला स्टेशन रोड़ से प्रारम्भ हुआ। खरतरगच्छ संघ चातुर्मास समिति के अध्यक्ष रतनलाल संखलेचा ने बताया कि प्रवेश शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े पर सवार होकर जिनशासन ध्वज, बैंड, महोपाध्याय क्षमाकल्याण महाराज का रथ, सिर पर मंगल कलश धारण किए आदिनाथ महिला मण्डल, कुशल वाटिका महिला मण्डल,पाŸव बहु मण्डल, तेरापन्थ महिला मण्डल,संबोधि बालिका मण्डल, कुशल वाटिका बालिका मण्डल, जिनशासन युवती मंच महिला मंडल, बालिका मंडल, पाठशाला के बच्चे, पुरूष वर्ग, महिला वर्ग प्रवेश शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। नगर परिषद् के सभापति लुणकरण बोथरा,नाकोड़ा ट्रस्ट अध्यक्ष अमृतलाल जैन, जैन श्रीसंघ बाड़मेर अध्यक्ष संपतराज बोथरा, बाड़मेर जैनश्रीसंघ सूरत अध्यक्ष बाबूलाल संखलेचा, जैन श्रीसंघ चैहटन अध्यक्ष हीरालाल धारीवाल, अखिल भारतीय खरतरगच्छ महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिखबदास मालू, नैनमल भंसाली, वीरचन्द भंसाली, डॉ. रणजीतमल जैन, लुणकरण सिंघवी,शान्तीलाल छाजेड़, पवन संखलेचा, चंद्रप्रकाश छाजेड़, मुमुक्षु लोकेश गोलेच्छा द्वारा संबोधित किया गया। बालिका मण्डल एवं महिला मण्डल द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। शोभायात्रा की व्यवस्था मदन बोथरा गोडानी के नेतृत्व में खरतरगच्छ जैन युवा परिषद एवं मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में जैन युवा संगठन ने कमान संभाली गई।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-town was laid out in his master
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: town, laid, master, jain, community, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved