• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिल जमा नहीं कराने पर तीन गांवों के पानी के कनेक्शन काटे

To submit a bill on the three villages cut water connections - Shaheed Bhagat Singh Nagar News in Hindi

नवांशहर/पोजेवाल। नवांशहर के तहसील बलाचौर के अधीन पड़ते गाँव कुक्ड़ मजारा पावर स्टेशन के अधीन पड़ते तीन गांवों में लगे हुए पीने का पानी के ट्यूबवेलों के बिजली कनेक्शन पावरकॉम ने काट दिए हैं। बिजली के बिल की अदायगी ना करने पर ट्यूबवेलों के कनेक्शन काट दिए गए । इससे तीनों गांवों के लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पावर स्टेशन कुक्कड़मजारा के जेई अर्जुन दास ने बताया कि उन्हें पावरकॉम से नोटिस आया कि इन तीन गांवों के ट्यूबवेल के कनेक्शन काट दिए जाएं। करीमपुर चाहवाला पर 6 ,45 ,150 रुपये, पोजेवाल के 3 ,82 ,265 रुपये और मालेवाल के 42 ,03 ,532 रुपये बकाया है ।इस संबंध में वाटर एंड सेनिटेशन विभाग से संपर्क किया तो उनके जूनियर इंजीनियर मनजीत कुमार ने बताया कि यह तो तीनों गांवों में जो ट्यूबवेल लगाए गए हैं. यह तीनों ट्यूबवेल ग्राम पंचायतों के अधीन हैं। वाटर एंड सेनीटेशन विभाग का इसमें कोई भी रोल नहीं है। इस बिल की अदायगी तो ग्राम पंचायत कमेटी को ही करनी होगी। लेकिन पानी ना मिलने से तीनो गाँव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-To submit a bill on the three villages cut water connections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: to submit a bill on the three villages cut water connections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shaheed bhagat singh nagar news, shaheed bhagat singh nagar news in hindi, real time shaheed bhagat singh nagar city news, real time news, shaheed bhagat singh nagar news khas khabar, shaheed bhagat singh nagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved