• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पढाई करना जीवन में बहुत जरूरी : लक्ष्मण

To study important in life: Laxman - Una News in Hindi

ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला नंगल कलां में औधौगिक प्रतिनिधीयों ने बैठक की, जिसमें डीएफएससी लक्ष्मण कनैत, हरोली ब्लॉक इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान राकेश कौशल, हरोली ब्लॉक इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के उपप्रधान राजन राजू तथा जीएम क्रिमिका फैक्टरी केआर नाग ने भाग लिया। स्कूल आने पर प्रधानाचार्य धर्मपाल शर्मा ने आभार प्रकट किया तथा इन्हें स्कूल स्टाफ के साथ स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। औधौगिक प्रतिनिधियों ने सड़क के किनारे वैस्ट ज़मीन में स्कूल गेट से क्रिमिका फैक्टरी तक डंगा लगाकर उसमें पौधारोपन करने, स्कूल में पानी की व्यवस्था के लिए वाटर टैंक बनाने, गरीब बच्चों को 50 स्वैटर देने तथा स्टेज एक्सटेंशन का कार्य करने का जिमा उठाया है। इस अवसर पर लक्ष्मण कनैत और राकेश कौशल ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई करना जीवन में बहुत जरूरी है। क्योंकि हम पढ़कर ही अपने लक्ष्य की तरफ पहुंच सकते है और मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यापको में मोनिका जैन, निर्मल, सतवंत कौर, कुसुम, शिवानी, सीमा, रितिक, रजनी, संदीप कुमार, जसविंदर, रणजीत, अनवर खान, मनोज कुमार व अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-To study important in life: Laxman
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: study, important, life, una news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, una news, una news in hindi, real time una city news, real time news, una news khas khabar, una news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved