• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

भारत को आर्थिक शक्ति बनाने के लिए पीएम के साथ चलें -केशव

लखनऊ 27 नवम्बर 2016, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराध और शोषण की 14 वर्षीय व्यवस्था में परिवर्तन के लिए जनता के बीच माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कुशीनगर के कसाया हवाई पट्टी मैदान से परिवर्तन जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और आंतकवाद के समूलनाश के लिए सरकार कोई भी कदम उठाने को तैयार हैं। पूर्वांचल की धरती पर लाखों की संख्या को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री जी ने नोटबंदी के निर्णय का पक्ष रखा । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नोटबंदी का निर्णय किसानों और नौजवानों के लिए लिया गया है, जिनके भविष्य को सपा-बसपा व कांग्रेस ने बर्बाद किया है। सपा-बसपा व कांग्रेस जानती है कि उत्तर प्रदेश में कमल खिलने जा रहा है। भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। श्री मौर्य ने कहा कि विपक्ष की लड़ाई 2017 के लिए नहीं वह तो 2019 के लिए लड़ रहा है। वह केन्द्र में मोदी जी को रोकने के लिए लड़ाई लड़ रहा है। लेकिन आपको 2017 में भाजपा की सरकार बनाकर 2019 में पूरी 80 सीटें भाजपा को जिताना हैं। ताकि मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व की आर्थिक महाशक्ति एवं सामरिक महाशक्ति बनें। गरीबी से मुक्त, भ्रष्टाचार से मुक्त, देश बनाने के लिए मोदी जी को समर्थन दीजिए। सपा-बसपा ने 14 वर्षो में प्रदेश को बर्बाद कर दिया। देश के सबसे असफल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मे डुबोने वाली बहिन मायावती हैं अबकी बार साइकिल पंचर नहीं होगी बल्कि टुकडों में सैफई जायेगी।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

यह भी पढ़े

Web Title-To make Indias economic, strategic power go with PM- Keshav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, to make indias economic, pm modi, keshav maurya, strategic power go with pm, up election, up polls, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved