लखनऊ 27 नवम्बर 2016, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराध और शोषण की 14 वर्षीय व्यवस्था
में परिवर्तन के लिए जनता के बीच माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कुशीनगर
के कसाया हवाई पट्टी मैदान से परिवर्तन जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि
भ्रष्टाचार और आंतकवाद के समूलनाश के लिए सरकार कोई भी कदम उठाने को तैयार हैं।
पूर्वांचल की धरती पर लाखों की संख्या को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री जी ने
नोटबंदी के निर्णय का पक्ष रखा ।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नोटबंदी का
निर्णय किसानों और नौजवानों के लिए लिया गया है, जिनके भविष्य को सपा-बसपा व कांग्रेस
ने बर्बाद किया है। सपा-बसपा व कांग्रेस जानती है कि उत्तर प्रदेश में कमल खिलने
जा रहा है। भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। श्री मौर्य ने कहा
कि विपक्ष की लड़ाई 2017 के लिए नहीं वह तो 2019 के लिए लड़ रहा है। वह केन्द्र में
मोदी जी को रोकने के लिए लड़ाई लड़ रहा है। लेकिन आपको 2017 में भाजपा की सरकार
बनाकर 2019 में पूरी 80 सीटें भाजपा को जिताना हैं। ताकि मोदी जी के नेतृत्व में भारत
विश्व की आर्थिक महाशक्ति एवं सामरिक महाशक्ति बनें।
गरीबी से मुक्त, भ्रष्टाचार से
मुक्त, देश बनाने के लिए मोदी जी को समर्थन दीजिए। सपा-बसपा ने 14 वर्षो में प्रदेश
को बर्बाद कर दिया। देश के सबसे असफल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उत्तर प्रदेश को
भ्रष्टाचार मे डुबोने वाली बहिन मायावती हैं अबकी बार साइकिल पंचर नहीं होगी बल्कि
टुकडों में सैफई जायेगी।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज
श्री मौर्य ने कहा कि सपा सरकार में
भाजपा कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाया, जनता को सताया, पुलिस तंत्र का
दुरूपयोग किया अब भाजपा सरकार बनेगी तो असली मुकदमें लिखे जाएगें और आधी सपा जेल
में होगी। सपा की बिदाई की तैयारी हो चुकी है, अब उत्तर प्रदेश को जातिवाद और
परिवारवाद नहीं चाहिए। अब उत्तर प्रदेश को विकासवाद चाहिए। श्री मौर्य ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत
विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनने जा रहा है आप उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार
बनवाइए उत्तर प्रदेश भारत का नवम्बर वन राज्य बनेगा।
प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने
बुद्ध की धरती पर माननीय प्रधानमंत्री जी का स्वागत करते हुए जनता से आह्वान किया
कि तालियों की गड़गड़ाहट से विपक्ष को संदेश दे दीजिए कि भ्रष्टाचार मिटाने के लिए, गरीब मिटाने के लिए, देश को कालेधन से
मुक्त कराने के लिए प्रधानमंत्री जी के नोटबंदी के निर्णय के हम साथ है। जनता ने
खडे होकर, तालियां बजाकर नोटबंदी का समर्थन किया। श्री मौर्य ने भारत माता की
जय और जय श्रीराम के उद्घोष से उद्बोधन के साथ जनता का अभिनन्दन किया।
साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?
जनसभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय
मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के विमुद्रीकरण के फैसले को
लेकर जब इस जनसभा में बडी संख्या में आई माताएं- बहिनों से पूछा गया तो मातृशक्ति
ने एक स्वर में नोटबंदी के निर्णय को अभिनन्दनीय बताया। श्री मिश्र ने कहा कि
प्रधानमंत्री जी गन्ना किसानों की समस्याओं के हल के लिए, पूर्वाचल के विकास
के लिए चिंतित है और समस्यओं के निराकरण के लिए जुटे है। उज्जवला योजना और मुद्रा
बैंक के अन्तर्गत स्टैण्डअप योजना में कुशीनगर जनपद श्रेष्ठ स्थान पर हैं
जनसभा को सम्बोधित करते हुए सांसद
योगी आदित्य नाथ ने कहा कि पूर्वाचल को चीनी का कटोरा कहा जाता था। सपा-बसपा ने
सारी चीने मिले बंेच दी हम प्रधानमंत्री जी से अनुरोध करते है कि जैसे आपने खाद
कारखाने का पुनुरोद्धार किया वैसे ही चीनों मिलों का पुनुरोद्धार कीजिए। जनसभा का संचालन
करते हुए सांसद राजेश पाण्डेय ने चाणक्य को उदृत करते हुए कहा कि जब भ्रष्टाचारी
शक्तियां हाहाकार करने लगें तो समझ लेना चाहिए कि राष्ट्र में सही निर्णय हुआ है।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले