• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

जलदाय मंत्री ने स्नेह मिलन समारोह में किया संवाद

राजसमंद। भारतीय जनता पार्टी राजसमंद विधानसभा क्षेत्र का दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी व भूजल विभाग मंत्री किरण माहेश्वरी, मगरा विकास बोर्ड अध्यक्ष व भीम विधायक हरिसिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा की अगुवानी में मनाया गया। इस अवसर पर जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी संवाद के उद्देश्य से दीपावली का स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा है। यहां एक साथ बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं के बीच एक अच्छे अनुभव का अहसास होता है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में खुशहाली की कामना भी की। भाजपा मीडिया जिला संयोजक किशोर गुर्जर ने बताया कि रविवार को जिला मुख्यालय के टीवीएस चौराया स्थित श्रीनाथ वाटिका में हुए कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों व शहर से लगभग 2500 बूथ स्तरीय कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान मंत्री माहेश्वरी व रावत सभी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। आपसी संवाद के बीच कई लोगों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा कर ज्ञापन भी दिए।
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

यह भी पढ़े

Web Title-the phed Minister communicate in affection get-together
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kiran maheshwari, phed, minister, communicate, affection, get-together, rajsamand, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rajsamand news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved