जलदाय मंत्री ने स्नेह मिलन समारोह में किया संवाद

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 06 नवम्बर 2016, 5:46 PM (IST)

राजसमंद। भारतीय जनता पार्टी राजसमंद विधानसभा क्षेत्र का दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी व भूजल विभाग मंत्री किरण माहेश्वरी, मगरा विकास बोर्ड अध्यक्ष व भीम विधायक हरिसिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा की अगुवानी में मनाया गया।
इस अवसर पर जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी संवाद के उद्देश्य से दीपावली का स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा है। यहां एक साथ बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं के बीच एक अच्छे अनुभव का अहसास होता है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में खुशहाली की कामना भी की।
भाजपा मीडिया जिला संयोजक किशोर गुर्जर ने बताया कि रविवार को जिला मुख्यालय के टीवीएस चौराया स्थित श्रीनाथ वाटिका में हुए कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों व शहर से लगभग 2500 बूथ स्तरीय कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान मंत्री माहेश्वरी व रावत सभी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। आपसी संवाद के बीच कई लोगों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा कर ज्ञापन भी दिए।


यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, जिला प्रमुख प्रवेश सालवी, उप प्रमुख सफलता गुर्जर, सभापति सुरेश पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा, जिला महामंत्री सत्यनारायण पूर्बिया, महामंत्री बब्बर सिंह चदाणा, उपाध्यक्ष करणसिंह राव, कोषाध्यक्ष मानसिंह बारहठ, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, नगर अध्यक्ष महेन्द्र टेलर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेश आचार्य, कुरज मंडल अध्यक्ष अरुण बोहरा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पा पालीवाल, नगर अध्यक्ष अनीता पालीवाल, उप सभापति अर्जुन मेवाड़ा, कुम्भलगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रेमसुख शर्मा, समस्त जिला पदाधिकारी, सभी पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, सरपंच, जनप्रतिनिधि व विभिन्न बूथ स्तरीय हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

आगेे तस्वीरों में देखें...


यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...


आगेे तस्वीरों में देखें...


यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...




यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...