• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकास के मुद्दे पर ही चुनावलड़ेंगे - चौधरी नन्द लाल

The contest on development - Chaudhary Nand Lal - Shaheed Bhagat Singh Nagar News in Hindi

नवांशहर। जिला शहीद भगत सिंह नगर के तहसील बलाचौर विधानसभा क्षेत्र से चौधरी नंदलाल को शिअद द्वारा टिकट देने पर शिरोमणि अकाली दल के समूह वर्करों ने शुक्रवार को गुरुद्वारा सिंह सभा मेंहदीपुर में एक नन्द लाल के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इसमें वर्करों ने पार्टी हाईकमान का अभार व्यक्त करते हुए पांचवीं बार भी चौधरी नंदलाल को जिताने के लिए चलाए जाने वाली मुहिम पर भी चर्चा की। जिक्रयोग यह है की पहले 4 बार चौधरी नंदलाल ने इस जगह से जीत चुके है और इस बार भी 2017 के विधान सभा चुनाव विकास के मुद्दे पर ही लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्ष से प्रदेश में जो रिकाड तोड़ विकास हुआ है उस विकास को देखते हुए प्रदेश के लोग लगातार तीसरी बार अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार को सत्ता में लाना चाहते है। देश व प्रदेश में सबसे अधिक समय राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कोई विकास नहीं किया। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं है, जिसे लेकर वे लोगों में जाए और उन्हें जोड़ें। उन्होंने क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके दिए समर्थन व प्यार के चलते ही पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है। इस अवसर पर चेयरमैन मार्केट कमेटी तिरलौचन सिंह , नगर कौंसिल बलाचौर के प्रधान रणदीप कौशल, विमल चौधरी, सुरजीत कोहली, केवल कृष्ण बैंस, राणा बलवीर सिंह , राणा दिलदार सिंह ,. मास्टर जगदीश राणा, नीलकंठ राणा, पार्षद पवन राणा, पार्षद जोगिन्दर पाल चेला, जसपाल सिंह जाड़ली, जुझार सिहं सैणी, आदि सहित भारी संख्या में शिअद वर्कर मौजूद थे।
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए तस्वीरें...
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!

यह भी पढ़े

Web Title-The contest on development - Chaudhary Nand Lal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the contest on development - chaudhary nand lal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shaheed bhagat singh nagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved