नवांशहर। जिला शहीद भगत सिंह नगर के तहसील बलाचौर
विधानसभा क्षेत्र से चौधरी नंदलाल को शिअद द्वारा टिकट देने पर शिरोमणि
अकाली दल के समूह वर्करों ने शुक्रवार को गुरुद्वारा सिंह सभा मेंहदीपुर
में एक नन्द लाल के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
इसमें वर्करों
ने पार्टी हाईकमान का अभार व्यक्त करते हुए पांचवीं बार भी चौधरी नंदलाल को
जिताने के लिए चलाए जाने वाली मुहिम पर भी चर्चा की। जिक्रयोग यह है की
पहले 4 बार चौधरी नंदलाल ने इस जगह से जीत चुके है और इस बार भी 2017 के
विधान सभा चुनाव विकास के मुद्दे पर ही लड़ा जाएगा। उन्होंने
कहा कि बीते 10 वर्ष से प्रदेश में जो रिकाड तोड़ विकास हुआ है उस
विकास को देखते हुए प्रदेश के लोग लगातार तीसरी बार अकाली-भाजपा गठबंधन
सरकार को सत्ता में लाना चाहते है। देश व प्रदेश में सबसे अधिक समय राज
करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कोई विकास नहीं किया। उन्होंने
विपक्षी पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं
है, जिसे लेकर वे लोगों में जाए और उन्हें जोड़ें।
उन्होंने क्षेत्र के
लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके दिए समर्थन व प्यार के चलते ही
पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है। इस
अवसर पर चेयरमैन मार्केट कमेटी तिरलौचन सिंह , नगर कौंसिल बलाचौर के
प्रधान रणदीप कौशल, विमल चौधरी, सुरजीत कोहली, केवल कृष्ण बैंस, राणा बलवीर
सिंह , राणा दिलदार सिंह ,. मास्टर जगदीश राणा, नीलकंठ राणा, पार्षद पवन
राणा, पार्षद जोगिन्दर पाल चेला, जसपाल सिंह जाड़ली, जुझार सिहं सैणी,
आदि सहित भारी संख्या में शिअद वर्कर मौजूद थे।
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए
तस्वीरें...
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!