• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नियुक्तियां बताती है कि बादल पहले ही हार मान चुके हैं: चन्नी

The appointments show that the cloud has already accepted defeat: CHANNI - Amritsar News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा अपने कार्यकाल के अंत में बड़े स्तर पर नियुक्तियां करने के फैसले पर बरसते हुए कहा है कि इससे साबित होता है कि वह पहले ही अपनी हार मान चुके हैं। उन्होंने कहा है कि सत्तारूढ़ पार्टी के कई नेताओं को राज्य चुनाव आयोग सहित अलग-अलग बोर्डों, कारपोरेशनों व अन्य बॉडीज में शामिल किया गया है। यहां तक कि अपने खास व्यक्तियों को एडजस्ट करने के लिए बादल सरकार ने सीवरेज बोर्ड व पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड जैसी कई संस्थाओं में सीनियर वाईस चेयरमैन जैसे नए पद स्थापित कर दिए हैं। साफतौर पर यह राजनीतिक नियुक्तियां करने के लिए किया गया है, जो इस दीवालिया सरकार के खजाने पर सिर्फ अनावश्यक बोझ डालेगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि फरवरी 2017 विधानसभा चुनावों में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस उन सभी राजनीतिक नियुक्तियों की समीक्षा करेगी, जबकि इस सरकार के पास ऐसे फैसले लेने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि चुनाव आचार संहिता किसी भी वक्त लागू हो सकती है। चन्नी ने कहा है कि यह जल्दबाजी उस सच्चाई की ओर इशारा करती है कि बादल व उनकी पार्टी पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं, नहीं तो इस मौके पर इन लोगों को ऐसे तोहफे देने की कोई आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने कहा है कि एक तरफ राजनीतिक नियुक्तियां की जा रही हैं, जबकि दूसरी ओर समाज के कुछ अन्य वर्ग भी हैं, जो महीनों से नौकरियों की मांग करते हुए आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इससे अधिक हैरानीजनक नहीं हो सकता है कि बठिंडा में एक आंदोलनकारी ई.जी.एस अध्यापक ने खुद को आग लगा ली। यह शहर पंजाब में धरनों की राजधानी बन चुका है, लेकिन बादल सरकार इन आम लोगों की तकलीफों के प्रति पूरी तरह उदासीन बन चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में राजनीतिक हितैषियों की नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने बादल के आधिकारिक निवास के निकट एक मोबाइल कंपनी के टॉवर पर आंदोलन कर रहे प्रशिक्षण प्राप्त अध्यापकों का भी जिक्र किया है, जिन्होंने नौकरियों की मांग करते हुए नीचे आने से मना कर दिया है।
चन्नी ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूरे बहुमत के साथ अगली सरकार बनाएगी। पंजाब के लोग अकाली दल-भाजपा व आप के उम्मीदवारों को खारिज कर देंगे, जिनके पास राज्य का नेतृत्व करने हेतु कोई सोच व काबिलियत नहीं है। अकाली-भाजपा ने अपने बीते दस सालों के शासन में वित्त, कानून व व्यवस्था, कृषि, किसानों द्वारा आत्महत्या, उद्योग, नशाखोरी, बेरोजगारी व अन्य बेहद समस्याओं के मामले में हालातों को बदतर बनाकर राज्य को बर्बाद कर दिया है। जबकि आप नेतृत्व में पंजाब जैसे राज्य को चलाने के लिए कोई सोच व शाासन का स्तर नहीं है, जिन्होंने पहले ही दिल्ली को बुरी तरह से फेल कर दिया है।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-The appointments show that the cloud has already accepted defeat: CHANNI
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: appointments, show, ‌balda, accepted, defeat, channi in amritsar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved