अमृतसर । पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। अमृतसर जिले में विधानसभा सीटों की स्थिति को देखने के लिए पिछले चुनाव के नतीजों पर नजर डालना आवश्यक है।
अमृतसर जिले में विधानसभा की 11 सीटें अजनाला, राजा सांसी, मजीठा, जंडियाला (सुरक्षित), अमृतसर नॉर्थ, अमृतसर वेस्ट (सुरक्षित), अमृतसर सेंट्रल, अमृतसर ईस्ट, अमृतसर साउथ, अटारी (सुरक्षित) और बाबा बकाला (सुरक्षित) हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अजनाला: यहां से पिछले चुनाव (2022) में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप सिंह धालीवाल की जीत हुई थी। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार अमरपाल सिंह अजनाला को 7,843 वोटों के अंतर से हराया था। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप सिंह धालीवाल को 43,555 मत प्राप्त हुए थे। दूसरे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल के अमरपाल सिंह अजनाला को 35,712 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के प्रत्याशी हरप्रताप सिंह अजनाला थे। उनको 33,853 वोट मिले थे।
राजा सांसी: 2022 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के सुखबिंदर सिंह सरकारिया ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार वीर सिंह लोपोके को 5,474 वोटों से हराया था। सुखबिंदर सिंह सरकारिया को 46,872 वोट मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे वीर सिंह लोपोके को 41,398 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बलदेव सिंह थे। उनको 37,426 वोट मिले थे।
मजीठा: पिछले चुनाव में यहां से शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी गनीव कौर मजीठिया ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुखजिंदर राज सिंह मजीठिया (लाली) को 26,062 वोटों के अंतर से हराया था। गनीव कौर मजीठिया को 57,027 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे सुखजिंदर राज सिंह मजीठिया (लाली) को 30,965 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी जगविंदर पाल सिंह (जग्गा मजीठिया) को 26,008 वोट मिले थे।
जंडियाला (सुरक्षित): 2022 के चुनाव में इस सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरभजन सिंह ई.टी.ओ. को जीत मिली थी। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार सुखविंदर सिंह बंडाला (डैनी) को 25,383 मतों के अंतर से हराया था। हरभजन सिंह ई.टी.ओ. को 59,724 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे सुखविंदर सिंह बंडाला (डैनी) को 34,341 वोट मिले थे।
अमृतसर उत्तर: पिछले चुनाव में इस सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुंवर विजय प्रताप सिंह विधायक चुने गए थे। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार अनिल जोशी को 28,318 मतों के भारी अंतर से हराया था। कुंवर विजय प्रताप सिंह को 58,133 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी अनिल जोशी को 29,815 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के सुनील दुत्ती थे। उनको 18,983 वोट मिले थे।
अमृतसर पश्चिम (सुरक्षित): 2022 में यहां से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. जसबीर सिंह संधू चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस के राज कुमार वेरका को 43,913 वोटों के बड़े अंतर से मात दी थी। डॉ. जसबीर सिंह संधू को 69,251 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के राज कुमार वेरका को 25,338 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल के डा. दलबीर सिंह वेरका थे, उनको 10,370 वोट मिले थे।
अमृतसर सेंट्रल: पिछले चुनाव में इस सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजय गुप्ता ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश सोनी को 14,026 मतों के अंतर से हराया था। आम आदमी पार्टी के अजय गुप्ता को 40,837 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के ओम प्रकाश सोनी को 26,811 मत प्राप्त हुए थे। तीसरे नंबर पर भाजपा के डॉ. राम चावला थे, उनको 13,551 वोट मिले थे।
अमृतसर पूर्व: 2022 के चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी जीवनजोत कौर विजयी हुई थीं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू को 6,750 मतों के अंतर से हराया था। आम आदमी पार्टी की जीवनजोत कौर को 39,679 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे नवजोत सिंह सिद्धू को 32,929 वोट मत मिले थे। तीसरे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया थे, उनको 25,188 वोट मिले थे।
अमृतसर दक्षिण: पिछले चुनाव में इस सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के तलबीर सिंह गिल को 27,503 मतों के बड़े अंतर से हराया था। डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर को 53,053 वोट मिले थे। शिरोमणि अकाली दल के तलबीर सिंह गिल को 25,550 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के इंदरबीर सिंह बुलारिया को 22,467 मत मिले थे।
अटारी (सुरक्षित): 2022 में यहां से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जसविंदर सिंह चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के गुलजार सिंह रानीके को 19,794 वोटों के अंतर से हराया था। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जसविंदर सिंह को 56,798 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे शिरोमणि अकाली दल के गुलजार सिंह रानीके को 37,004 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के तरसेम सिंह सियालका थे, उनको 26,204 वोट मिले थे।
बाबा बकाला (सुरक्षित): पिछले चुनाव में इस विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दलबीर सिंह टोंग विजयी हुए थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार संतोख सिंह भलाइपुर को 19,552 मतों के अंतर से हराया था। दलबीर सिंह टोंग को 52,468 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के संतोख सिंह भलाइपुर को 32,916 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल के बलजीत सिंह थे। उनको 30,969 मत मिले थे।
--आईएएनएस
फिल्मों में हीरो बनने से पहले तुषार कपूर ने डेविड धवन की तीन फिल्मों के सेट पर सीखा था काम
18 नवंबर का पंचांग: कार्तिक शुक्ल नवमी पर व्याघात योग, कब करें शुभ काम, कब बचें
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मां बनने के बाद से इमोशनल हुईं नेहा धूपिया, बोलीं-'मैं दिल से बहुत नरम हूं पर कहानी सुनकर पिघलती नहीं'
आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर 4 राशियों को लाभ के संकेत
शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी
'बिग बॉस' में पति विक्की जैन ने नहीं दिया साथ, अंकिता लोखंडे बोलीं- 'जिंदगी में कभी इतना नहीं रोई'
बचपन में ऋतिक के सामने तीन बार 'धूम मचाले' पर किया था डांस, अनन्या पांडे ने सुनाया मजेदार किस्सा
13 साल बाद साथ आए श्रद्धा आर्या-गौरव खन्ना, एक्ट्रेस ने सुनाया पुरानी दोस्ती का किस्सा
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
बाबा महाकाल का अलौकिक शृंगार, शेषनाग के रजत मुकुट-ड्रायफ्रूट से सजे भगवान
भारत में अगले साल लॉन्च होंगे VinFast के तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, TVS और Ather को देंगे टक्कर
'कैमरे के सामने 100 प्रतिशत परफॉर्मेंस, फिर घर और ब्रांड्स भी संभालती हैं', आलिया की तारीफ में बोलीं शरवरी वाघ
एक्शन और मारधाड़ के दौर में प्यार और परिवार की कहानी लेकर आ रहे हैं सूरज बड़जात्या
'बिग बॉस 20' में आम्रपाली के गेम की निरहुआ ने की तारीफ, बोले- लोगों को बना दिया दीवाना
सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने
मनोज बाजपेयी स्टारर सुधीर मिश्रा और अनुभव सिन्हा की फिल्म की पूरी हुई शूटिंग
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
कश्मीर में अब स्थानीय रूप से भर्ती आतंकवादी नहीं बचे: गृह मंत्री अमित शाह

भारत को अगले साल तक 85 ट्रिलियन डॉलर की वैश्विक जीडीपी वाले बाजारों में मिलेगी तरजीही व्यापार पहुंच: पीयूष गोयल

मजबूत भारत जापान के हित में, बहुध्रुवीय एशिया और दुनिया के लिए भी अहम: जयशंकर
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
'बिग बॉस' में पति विक्की जैन ने नहीं दिया साथ, अंकिता लोखंडे बोलीं- 'जिंदगी में कभी इतना नहीं रोई'
मां बनने के बाद से इमोशनल हुईं नेहा धूपिया, बोलीं-'मैं दिल से बहुत नरम हूं पर कहानी सुनकर पिघलती नहीं'
'बिग बॉस 20' में आम्रपाली के गेम की निरहुआ ने की तारीफ, बोले- लोगों को बना दिया दीवाना
बचपन में ऋतिक के सामने तीन बार 'धूम मचाले' पर किया था डांस, अनन्या पांडे ने सुनाया मजेदार किस्सा
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
13 साल बाद साथ आए श्रद्धा आर्या-गौरव खन्ना, एक्ट्रेस ने सुनाया पुरानी दोस्ती का किस्सा
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
सालों बाद लाइमलाइट में लौटेंगी अलका याग्निक, सुभाष घई के न्योते पर बोलीं- 'मैं जरूर आऊंगी'
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 20/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope