• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

बाल-बाल बचे 168 लोग जब लैंडिंग में विमान की टेल रनवे से टकराई

नई दिल्ली। मुंबई से ढाका जा रही जेट एयरवेज की उडान में सवार 168 यात्री और क्रू मेंबर्स उस समय बाल-बाल बच गए जब ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा यानी टेल रनवे से टकरा गया। जेट ने इस घटना के बाद पायलट को ड्यूटी से तुरंत हटा दिया। दुर्घटना 22 जनवरी को हुई थी। जेट ने घटना की पुष्टि करते हुए अपने बयान में कहा है कि 22 जनवरी को डब्लू-276 फ्लाइट मुंबई से ढाका की उडान पर थी। विमान में 160 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स थे। दुर्घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। एयरलाइन ने बताया कि सभी को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया था। अपने विस्तृत बयान में जेट ने बताया कि मामले की जांच तक फ्लाइट के क्रू को रोस्टर से हटा दिया गया है। बयान में कहा गया है कि एयरलाइन इस मामले की जांच में पूरा सहयोग करेगा।

[@ आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी]

यह भी पढ़े

Web Title-:tail of jet aircraft hit runway on landing,168 passengers,crew unhurt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tail, jet airlines, aircraft , runway , landing, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved