बाल-बाल बचे 168 लोग जब लैंडिंग में विमान की टेल रनवे से टकराई

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 24 जनवरी 2017, 7:03 PM (IST)

नई दिल्ली। मुंबई से ढाका जा रही जेट एयरवेज की उडान में सवार 168 यात्री और क्रू मेंबर्स उस समय बाल-बाल बच गए जब ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा यानी टेल रनवे से टकरा गया। जेट ने इस घटना के बाद पायलट को ड्यूटी से तुरंत हटा दिया। दुर्घटना 22 जनवरी को हुई थी।

जेट ने घटना की पुष्टि करते हुए अपने बयान में कहा है कि 22 जनवरी को डब्लू-276 फ्लाइट मुंबई से ढाका की उडान पर थी। विमान में 160 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स थे। दुर्घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। एयरलाइन ने बताया कि सभी को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया था। अपने विस्तृत बयान में जेट ने बताया कि मामले की जांच तक फ्लाइट के क्रू को रोस्टर से हटा दिया गया है। बयान में कहा गया है कि एयरलाइन इस मामले की जांच में पूरा सहयोग करेगा।

[@ आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी]


सूत्रों ने बताया कि बोइंग 737 श्रेणी के इस विमान की उडान को फिलहाल रोक दिया गया है। बोइंग कंपनी की एक टीम विमान में नुकसान की जांच के लिए ढाका जा सकती है। इस बीच, जेट एयरवेज के इंजीनियर विमान की जांच शुरू कर चुके हैं। इस घटना की जानकारी डीजीसीए महानिदेशालय को दी जा चुकी है।

[@ Punjab Polls: प्रकाश सिंह बादल खेल सकते हैं आखिरी चुनाव का कार्ड]


डीजीसीए के सूत्रों ने बताया कि चूंकि यह घटना ढाका में हुई है इसलिए बांग्लादेश के उड्डयन अधिकारी भी मामले की जांच करने वाले हैं। सूत्रों ने बताया कि अगर बांग्लादेश के नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी इस घटना की जांच नहीं करने का फैसला करेंगे तो भारतीय एजेंसी एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो इस घटना की जांच कर सकती है।

[@ इस मंदिर में सात दिन जलाए दीपक, हो जाएगी शादी ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]