• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नागरिकों को अलेप्पो छोडने दें विद्रोही : सीरियाई सेना

दमिश्क। सीरियाई सेना ने नए सिरे से विद्रोहियों से आग्रह किया है कि वे अलेप्पो में अपने कब्जे वाले इलाकों से आम नागरिकों को शांतिपूर्वक निकलने दें। सरकारी समाचार एजेंसी सना ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि सीरियाई सेना की जनरल कमान ने पूर्वी अलेप्पो के विद्रोहियों से आग्रह किया है कि जो सीरियाई नागरिक विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों से निकलना चाहते उन्हें निकलने दिया जाए और साथ ही उन इलाकों में नागरिकों के लिए खाद्यान्न के गोदामों को खोलने की अनुमति दी जाए। सेना ने जोर देकर कहा है कि सीरियाई सरकार पूर्वी अलेप्पो से पश्चिमी अलेप्पो में सरकारी नियंत्रण वाले हिस्सों की ओर घायलों और बीमारों को निकलने देने के लिए पहले से तय गलियारों के प्रयोग की अनुमति देती है। यह खबर उस घटना के बाद आई है जिसके अनुसार, पूर्वी अलेप्पो में मुश्किल हालात के चलते हाल ही में नागरिकों ने खाद्य सामग्री से भरे गोदामों पर हमला कर दिया था। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

यह भी पढ़े

Web Title-Syria army urges rebels to quit Aleppo and let civilians out
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: syria army urges rebels, rebels to quit aleppo, syria army urges let civilians out, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved