• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

एएन-32 विमान का नहीं कोई सुराग

नई दिल्ली। शुक्रवार को लापता हुए भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान के मलबे का चौथे दिन सोमवार तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। यह जानकारी ईस्ट कोस्ट गार्ड के आईजी ने साझा की है। कोस्ट गार्ड के आईजी राजन बरगोटरा ने कहा हम सर्च एरिया को बदलते रहेंगे। इमरजेंसी लोकेटर ट्रांसमिटर या बीकन से कोई सिगनल नहीं मिला जो सर्च को आसान कर सकता था। गौरतलब है कि ईएलटी के सिगनल को सैटेलाइट पकड लेता है जिससे लापता प्लेन को ढूंढने का इलाका और सीमित किया जा सकता है। वायु सेना, नौसेना और कोस्ट गार्ड के अधिकारी कह चुके हैं कि तलाश जारी है और पनडुब्बी के साथ पानी के अंदर की खोज कल से शुरू की जा सकती है। लापता एएन-32 प्लेन का खोज अभियान सप्ताहांत में भी अस्थिर समुद्र और मॉनसून के बादलों की वजह से बाधित होता रहा। बता दें, यह विमान शुक्रवार को लापता हो गया था और इसमें 29 लोग सवार थे। सैटेलाइट से हासिल तस्वीरों में कुछ चीज तैरते दिखने की ओर संकेत किया गया है, लेकिन अब तक ऎसा कुछ नहीं मिला है।

यह भी पढ़े

Web Title-still no clue about debris of missing IAF plane
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: no clue, an-32, debris, missing iaf plane, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved