• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

विकास, परियोजनाओं को समय से पूरा करके सपा ने पेश की मिसाल- सीएम

श्री यादव ने कहा कि गोमती रिवरफ्रण्ट विकास परियोजना के तहत ऐसी व्यवस्था की गई है कि लखनऊ शहर के सभी नालों का पानी शोधन के पश्चात ही पुनः नदी में छोड़ा जा सकेगा। इससे शहर का प्रदूषण कम होगा और नदी भी निर्मल बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि गोमती रिवरफ्रण्ट सहित जनेश्वर मिश्र पार्क, लोहिया पार्क, जय प्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र आदि के विकास से प्रदेश की राजधानी एक बड़े पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रही है। इससे पैदा होने वाले रोजगार से लोगों के जीवन में बदलाव आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोमती रिवरफ्रण्ट के साथ विकसित किए गए स्टेडियम का नाम देश के मशहूर लाॅन टेनिस खिलाड़ी गौस मोहम्मद के नाम पर रखा गया है। गौस मोहम्मद विम्बल्डन टेनिस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय थे। इस स्टेडियम में क्रिकेट और फुटबाल दोनों ही खेल खेले जा सकते हैं। स्टेडियम में बैठने के लिए कंक्रीट व हार्ड मैटिरियल का प्रयोग न करके घास और पौधे लगाए गए हैं। यह अपनी तरह का पहला स्टेडियम है। उन्होंने कहा कि बेहतर रख-रखाव के लिए स्टेडियम को खेल विभाग को हस्तान्तरित किया जाएगा। यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...
यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत

यह भी पढ़े

Web Title-SP government presented Examples to timely completion of the projects- CM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, up cm, akhilesh yadav, sp government, sp government presented, sp government presented examples, sp government presented examples to timely, sp government presented examples to timely completion, timely completion of the projects, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi, sp government presented examples to timely completion of the projects- cm
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved