• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

विकास, परियोजनाओं को समय से पूरा करके सपा ने पेश की मिसाल- सीएम

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास तथा परियोजनाओं को समय से पूरा करके समाजवादी सरकार ने उदाहरण प्रस्तुत किया है। समाजवादी सरकार ने जनता की परेशानी दूर करने वाले काम किए हैं। सही मायने में यदि किसी सरकार ने काम किया है तो समाजवादी सरकार ने किया है। समाजवादी सरकार द्वारा किए गए विकास और जनकल्याणकारी कामों को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता। राज्य सरकार ने राजधानी लखनऊ सहित हर जिले में किसी न किसी बड़ी एवं महत्वपूर्ण परियोजना पर काम किया है। मुख्यमंत्री आज यहां गोमती रिवरफ्रण्ट विकास परियोजना तथा गौस मोहम्मद स्टेडियम के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं इंजीनियरों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोमती रिवरफ्रण्ट जैसा रिवरफ्रण्ट कहीं नहीं है। यह एक आकर्षक स्थल है। इसमें जल परिवहन की व्यवस्था भी है, जिससे पुराना और नया लखनऊ आपस में जुड़ गए हैं। यह स्थल पत्थरों की तरह बेजान नहीं है, बल्कि हरा-भरा और जीवन्त होगा। बदलते मौसम के साथ यहां पौधों पर अलग-अलग तरह के फूल आएंगे, जिससे यहां की रंगत बदलती रहेगी। यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...
यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत

यह भी पढ़े

Web Title-SP government presented Examples to timely completion of the projects- CM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, up cm, akhilesh yadav, sp government, sp government presented, sp government presented examples, sp government presented examples to timely, sp government presented examples to timely completion, timely completion of the projects, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved