लखनऊ । उत्तर प्रदेश के
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का संतुलित
विकास तथा परियोजनाओं को समय से पूरा करके समाजवादी सरकार ने उदाहरण प्रस्तुत किया
है। समाजवादी सरकार ने जनता की परेशानी दूर करने वाले काम किए हैं। सही मायने में
यदि किसी सरकार ने काम किया है तो समाजवादी सरकार ने किया है। समाजवादी सरकार
द्वारा किए गए विकास और जनकल्याणकारी कामों को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता।
राज्य सरकार ने राजधानी लखनऊ सहित हर जिले में किसी न किसी बड़ी एवं महत्वपूर्ण
परियोजना पर काम किया है।
मुख्यमंत्री आज यहां
गोमती रिवरफ्रण्ट विकास परियोजना तथा गौस मोहम्मद स्टेडियम के लोकार्पण अवसर पर
आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस मौके पर सिंचाई विभाग के
अधिकारियों एवं इंजीनियरों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोमती
रिवरफ्रण्ट जैसा रिवरफ्रण्ट कहीं नहीं है। यह एक आकर्षक स्थल है। इसमें जल परिवहन
की व्यवस्था भी है, जिससे पुराना और नया लखनऊ आपस में जुड़ गए हैं। यह
स्थल पत्थरों की तरह बेजान नहीं है, बल्कि
हरा-भरा और जीवन्त होगा। बदलते मौसम के साथ यहां पौधों पर अलग-अलग तरह के फूल
आएंगे, जिससे यहां की रंगत बदलती रहेगी।
यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...
यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत
श्री यादव ने कहा कि
गोमती रिवरफ्रण्ट विकास परियोजना के तहत ऐसी व्यवस्था की गई है कि लखनऊ शहर के सभी
नालों का पानी शोधन के पश्चात ही पुनः नदी में छोड़ा जा सकेगा। इससे शहर का प्रदूषण
कम होगा और नदी भी निर्मल बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि गोमती रिवरफ्रण्ट सहित
जनेश्वर मिश्र पार्क, लोहिया पार्क, जय
प्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र आदि के विकास से प्रदेश की राजधानी एक बड़े
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रही है। इससे पैदा होने वाले रोजगार से लोगों के
जीवन में बदलाव आएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोमती
रिवरफ्रण्ट के साथ विकसित किए गए स्टेडियम का नाम देश के मशहूर लाॅन टेनिस खिलाड़ी
गौस मोहम्मद के नाम पर रखा गया है। गौस मोहम्मद विम्बल्डन टेनिस प्रतियोगिता के
क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय थे। इस स्टेडियम में क्रिकेट और
फुटबाल दोनों ही खेल खेले जा सकते हैं। स्टेडियम में बैठने के लिए कंक्रीट व हार्ड
मैटिरियल का प्रयोग न करके घास और पौधे लगाए गए हैं। यह अपनी तरह का पहला स्टेडियम
है। उन्होंने कहा कि बेहतर रख-रखाव के लिए स्टेडियम को खेल विभाग को हस्तान्तरित
किया जाएगा।
यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...
यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत
श्री यादव ने कहा कि
विकास और जनता को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत देने के मामले में समाजवादी सरकार को
कोई मुकाबला नहीं है। गोमती रिवरफ्रण्ट के विकास, आगरा-लखनऊ
एक्सप्रेस-वे, लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना जैसी परियोजनाओं के साथ
ही, पूरे प्रदेश में सड़क, पुल, एम्बुलेन्स, चिकित्सा की बेहतर सुविधा मुहैया कराई गई है।
एम्बुलेन्स सेवा की भांति कम से कम समय में पुलिस की सेवा मुहैया कराने की सुविधा
का शुभारम्भ भी शीघ्र ही किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा
कि समाजवादी सरकार ने जनता की परेशानी दूर करने और सहूलियत पहुंचाने वाले काम किए
हैं। एम्बुलेन्स सेवा, कैंसर इंस्टीट्यूट की स्थापना, मेडिकल काॅलेजों, विश्वविद्यालयों
तथा अन्य शैक्षणिक संस्थाओं का निर्माण, लैपटाॅप
वितरण, मुफ्त सिंचाई व्यवस्था, कन्या विद्या धन योजना, समाजवादी पेंशन योजना, श्रमिकों को साइकिल वितरण आदि राज्य सरकार के ऐसे
ही काम हैं। समाजवादी सरकार के इन कामों से आम जनता का जीवन सरल और बेहतर हुआ है।
साथ ही, नौजवानों और भावी पीढ़ी के लिए भी अवसरों के द्वार
खुले हैं।
श्री यादव ने कहा कि
भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए सभी को मिलकर काम करना पड़ेगा। समाजवादी कालेधन और
भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ हैं। समाजवादी सरकार ने भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए
आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया है। प्रदेश सरकार की समाजवादी पेंशन योजना
सहित तमाम योजनाओं में तकनीक का इस्तेमाल करके भ्रष्टाचार की सम्भावनाओं पर रोक
लगाई गई है।
यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत
यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...
मुख्य सचिव श्री
राहुल भटनागर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि गोमती रिवरफ्रण्ट का विकास
प्रदेश में विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। पहले ऐसे निर्माण विदेशों में दिखाई
देते थे। मुख्यमंत्री की प्रदेश में विश्व की सबसे बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की
सोच और कोशिश के नतीजे के तौर पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, गोमती रिवरफ्रण्ट विकास परियोजना, लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना आदि परियोजनाओं का
निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि वृन्दावन में यमुना और वाराणसी में वरुणा नदियों
पर भी रिवरफ्रण्ट के विकास का काम चल रहा है।
प्रमुख सचिव सिंचाई
श्री सुरेश चन्द्रा ने बताया कि सामान्यतः रिवरफ्रण्ट के विकास में 4 से 6 साल
लग जाते हैं, लेकिन गोमती रिवरफ्रण्ट का विकास केवल 2 साल में किया गया है। इस परियोजना की लागत लगभग 1500 करोड़ रुपए है। यह पूरी तरह से ईको-फ्रैण्डली
परियोजना है। परियोजना के तहत एक रबर डैम का भी निर्माण किया गया है, जिससे नदी में पानी का एक निश्चित स्तर बनाए रखा
जाएगा और गोमती नदी का उपयोग जल परिवहन के लिए भी हो सकेगा।
कार्यक्रम को बेसिक
शिक्षा मंत्री श्री अहमद हसन, उ0प्र0 हिन्दी
संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष श्री उदय प्रताप सिंह, मुख्यमंत्री
के मुख्य सलाहकार श्री आलोक रंजन ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अन्त में
सिंचाई राज्यमंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह पटेल ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया
यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां...
यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...