• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोशल मीडिया पर प्रचार में नंदी अपनी सरकार पर कर रहे हमला

Social media promotions are Nandi attack on his government - Allahabad News in Hindi

इलाहाबाद। शहर दक्षिणी से भाजपा प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार के मामले में काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन जाने अनजाने अपने प्रचार में वे अपनी सरकार को ही निशाना बना रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक प्रचार पोस्ट में वह महंगे तेल पर सवाल उठा रहे हैं। जबकि केंद्र में उनकी ही सरकार है और वह अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। नंदी का कहना है कि महंगाई घटेगी और एकता बढेगी। इनकी इस पोस्ट पर अन्य दलों ने भी चुटकी ली साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओ ने सफाई देकर टाल मटोल की कोशिश की । हालांकि सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर हो रही किरकिरी के बावजूद भी नंदी ने पोस्ट नहीं हटाई। नंदी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि सोशल नेटवर्किंग पर उनका काफी स्टेटस है वह कब का है यह देखेंगे। हालांकि नंदी ने पेट्रोल पंप बैकग्राउंड में पत्नी अभिलाषा के साथ 10 फरवरी को 10 बजकर 29 मिनट पर यह पोस्ट की थी। जिस 493 लाइक, 13 कमेंट और 23 शेयर हुये हैं। लोगों ने मजेदार तौर पर निशाना साधते हुये कहा कि संभावना यह भी है कि नंदी सूबे में सरकार बनने के बाद तेल सस्ता कर देंगे।

[# Special: संविधान के खिलाफ है फतवों की राजनीति]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Social media promotions are Nandi attack on his government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: social, media, promotions, nandi, attack, government, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved