इलाहाबाद। शहर दक्षिणी से भाजपा प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार के मामले में काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन जाने अनजाने अपने प्रचार में वे अपनी सरकार को ही निशाना बना रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक प्रचार पोस्ट में वह महंगे तेल पर सवाल उठा रहे हैं। जबकि केंद्र में उनकी ही सरकार है और वह अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं।
नंदी का कहना है कि महंगाई घटेगी और एकता बढेगी। इनकी इस पोस्ट पर अन्य दलों ने भी चुटकी ली साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओ ने सफाई देकर टाल मटोल की कोशिश की । हालांकि सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर हो रही किरकिरी के बावजूद भी नंदी ने पोस्ट नहीं हटाई। नंदी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि सोशल नेटवर्किंग पर उनका काफी स्टेटस है वह कब का है यह देखेंगे।
हालांकि नंदी ने पेट्रोल पंप बैकग्राउंड में पत्नी अभिलाषा के साथ 10 फरवरी को 10 बजकर 29 मिनट पर यह पोस्ट की थी। जिस 493 लाइक, 13 कमेंट और 23 शेयर हुये हैं। लोगों ने मजेदार तौर पर निशाना साधते हुये कहा कि संभावना यह भी है कि नंदी सूबे में सरकार बनने के बाद तेल सस्ता कर देंगे।
[# Special: संविधान के खिलाफ है फतवों की राजनीति]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]