• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

स्मृति चिंह भेंट कर किया सम्मान

इस मौके पर राज्यपाल ने लोगों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने काले धन को समाप्त करने के लिए 500 और 1000 के नोट के प्रचलन को बंद किया है, जो एक सहासिक कदम है। इससे निश्चित तौर पर आतंकवाद को पोषित करने तथा अन्य देश को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और इससे भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित बनेगा। उन्होंने लोगों से इस दिशा में देश हित में उठाए गए कदम में कुछ दिन सहयोग करने का आग्रह किया ताकि इस ईमानदार प्रयास को सफल बनाया जा सके। कृषि वैज्ञानिक मंच के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश का राज्यपाल बनने के बाद पांच एजेंडों पर कार्य आरम्भ किया है जिसमें नशा उन्मूलन भी एक है। विद्यार्थियों के सहयोग से इस दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उन्नत राष्ट्र के साथ-साथ सुदृढ़ समाज का निर्माण भी किया जा सके।राज्यपाल ने इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया।इससे पूर्व, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरयाल ने राज्यपाल का स्वागत किया और स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया।कृषि वैज्ञानिक मंच के अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र कुमार सांख्यान ने राज्यपाल का स्वागत किया और मंच की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।इस मौके पर, संगोष्ठी के मुख्य वक्ता समाज सेवक एवं नारकोटिक्स ब्यूरो के पूर्व वरिष्ठ अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा तथा लेखक एवं विचारक श्री परवेश चंदेल ने नशे की प्रवृति व चुनौतियों पर अपने-अपने विचार रखे। यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

यह भी पढ़े

Web Title-sincerely do : Governor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sincerely, governor, shimla news, himachal hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news in hindi, sincerely do governor
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved