• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

देश हित में सच्चाई व ईमानदारी से कार्य करें : राज्यपाल

शिमला। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि धर्म के स्वरूप को कमजोर कर भगवान की संरचना को चुनौती देने का कार्य मानव ने किया है। उन्होंने कहा कि ढांग करने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा, जबकि हमें सच्चाई और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ना है। राज्यपाल आज चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर, जिला कांगड़ा में ‘‘युवाओं में नशा प्रवृतिः चुनौतियां एवं समाधान’’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों की पहचान देश भर में सरल और भोले-भाले लोगों के रूप में की जाती है और प्रकृति ने भी राज्य को दिल खोलकर सौंदर्य प्रदान किया है। लेकिन दुख की बात है कि यहां पर भी नशे की प्रवृति तेजी से बढ़ रही है। कई लोग इस अवैध धंधे में शामिल हैं और समाज व परिवार को समाप्त करने का कार्य कर रहे हैं। नशा माता-पिता के सम्मान को नुकसान पहुंचाता है और इज्जत को समाप्त कर देता हैं। राज्यपाल ने कहा कि शास्त्रों में उल्लेख है कि जो वस्तु बुद्धि को गलत दिशा में ले जाती है वह नशा कहलाती है और उसका सेवन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि आज पढ़ी लिखी युवा पीढ़ी नशे के गर्त में डूब रही है। उन्होंने कहा कि दुश्मन राष्ट्र युवा पीढ़ी को नुकसान पहुंचाने के लिए नशा भेजते हैं ताकि देश खोखला हो सके। इसलिए नशे के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की आवश्यकता है क्योंकि नशा मन, मस्तिष्क और शरीर ही नहीं बल्कि परिवार को बर्बाद कर देता है। आचार्य देवव्रत ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं भी संकल्प लें कि नशा नहीं करेंगे और दूसरों को भी नशे के संकट से बचाएंगे। हिमाचल की देवभूमि की सार्थकता को बनाए रखने के लिए हमें ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। मानवता व इंसानियत के रास्ते पर चल कर ही हम अच्छे समाज की कल्पना कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

यह भी पढ़े

Web Title-sincerely do : Governor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sincerely, governor, shimla news, himachal hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved