देश हित में सच्चाई व ईमानदारी से कार्य करें : राज्यपाल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 15 नवम्बर 2016, 6:36 PM (IST)

शिमला। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि धर्म के स्वरूप को कमजोर कर भगवान की संरचना को चुनौती देने का कार्य मानव ने किया है। उन्होंने कहा कि ढांग करने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा, जबकि हमें सच्चाई और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ना है।

राज्यपाल आज चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर, जिला कांगड़ा में ‘‘युवाओं में नशा प्रवृतिः चुनौतियां एवं समाधान’’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों की पहचान देश भर में सरल और भोले-भाले लोगों के रूप में की जाती है और प्रकृति ने भी राज्य को दिल खोलकर सौंदर्य प्रदान किया है। लेकिन दुख की बात है कि यहां पर भी नशे की प्रवृति तेजी से बढ़ रही है। कई लोग इस अवैध धंधे में शामिल हैं और समाज व परिवार को समाप्त करने का कार्य कर रहे हैं। नशा माता-पिता के सम्मान को नुकसान पहुंचाता है और इज्जत को समाप्त कर देता हैं। राज्यपाल ने कहा कि शास्त्रों में उल्लेख है कि जो वस्तु बुद्धि को गलत दिशा में ले जाती है वह नशा कहलाती है और उसका सेवन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि आज पढ़ी लिखी युवा पीढ़ी नशे के गर्त में डूब रही है। उन्होंने कहा कि दुश्मन राष्ट्र युवा पीढ़ी को नुकसान पहुंचाने के लिए नशा भेजते हैं ताकि देश खोखला हो सके। इसलिए नशे के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की आवश्यकता है क्योंकि नशा मन, मस्तिष्क और शरीर ही नहीं बल्कि परिवार को बर्बाद कर देता है। आचार्य देवव्रत ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं भी संकल्प लें कि नशा नहीं करेंगे और दूसरों को भी नशे के संकट से बचाएंगे। हिमाचल की देवभूमि की सार्थकता को बनाए रखने के लिए हमें ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। मानवता व इंसानियत के रास्ते पर चल कर ही हम अच्छे समाज की कल्पना कर सकते हैं।




यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें

यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

इस मौके पर राज्यपाल ने लोगों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने काले धन को समाप्त करने के लिए 500 और 1000 के नोट के प्रचलन को बंद किया है, जो एक सहासिक कदम है। इससे निश्चित तौर पर आतंकवाद को पोषित करने तथा अन्य देश को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और इससे भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित बनेगा। उन्होंने लोगों से इस दिशा में देश हित में उठाए गए कदम में कुछ दिन सहयोग करने का आग्रह किया ताकि इस ईमानदार प्रयास को सफल बनाया जा सके।

कृषि वैज्ञानिक मंच के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश का राज्यपाल बनने के बाद पांच एजेंडों पर कार्य आरम्भ किया है जिसमें नशा उन्मूलन भी एक है। विद्यार्थियों के सहयोग से इस दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उन्नत राष्ट्र के साथ-साथ सुदृढ़ समाज का निर्माण भी किया जा सके।राज्यपाल ने इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया।इससे पूर्व, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरयाल ने राज्यपाल का स्वागत किया और स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया।कृषि वैज्ञानिक मंच के अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र कुमार सांख्यान ने राज्यपाल का स्वागत किया और मंच की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।इस मौके पर, संगोष्ठी के मुख्य वक्ता समाज सेवक एवं नारकोटिक्स ब्यूरो के पूर्व वरिष्ठ अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा तथा लेखक एवं विचारक श्री परवेश चंदेल ने नशे की प्रवृति व चुनौतियों पर अपने-अपने विचार रखे।



यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी