• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इलाज में लापरवाही,मौत बाद चूहों के हवाले

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया अस्पताल के परिसर में एक बुजुर्ग महिला के शव की आंखों को चूहों ने कुतर दिया। राज्य के चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री शरद जैन ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। राजधानी में सक्रिय ‘शेयर एन केयर’ नामक संस्था को पिछले दिनों हमीदिया अस्पताल परिसर में गुलाब बाई (60) बेहोशी की हालत में मिली थीं। वह अकेली थीं। कोई देखरेख करने वाला नहीं होने के कारण अस्पताल ने महिला को भर्ती नहीं किया। संस्था के प्रमुख सैयद सुहैल हसन ने संवाददाताओं को गुरुवार को बताया कि उन्होंने अस्पताल परिसर के शेड में ही महिला का उपचार शुरू कर दिया था, वहीं मंगलवार देर रात महिला की मौत हो गई। महिला की मौत देर रात हुई। मौत के बाद शव को कंबल से ढक दिया गया, लेकिन सुबह देखा तो उसकी आंखें चूहे कुतर गए थे।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

यह भी पढ़े

Web Title-rats nibble woman dead body eyes in bhopal hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rats nibble, woman dead body, eyes, bhopal hospital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved