• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अपने कारनामों से ध्यान हटाने के लिए रैली का ढोंग रच रहे विधायक : चंदेल

Pretending to deflect his exploits were planning to rally legislators: Chandel - Himachal Bilaspur News in Hindi

बिलासपुर। पूर्व भाजपा सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंदेल ने कहा कि कांग्रेसी सदर विधायक द्वारा अपने कारनामों से लोगों का ध्यान हटाने रैली का ढोंग रच रहे हैं। लेकिन यह सच्चाई है कि विधायक ने झूठ का सहारा लेकर लोगों को रैली के लिए एकत्रित किया है। वह धमणा, सिहड़ा, रघुनाथपुरा व नौणी में लोगों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सदर विधायक स्वयं को गुंडा कहने में अपनी शान समझते है और अपने वेतन का सारा पैसा लोगों में बांटने की बात कहकर लोगों में हास्य का पात्र बन रहे है। विधायक द्वारा फोरलेन निर्माण कार्य में किए गए कारनामें, सरकारी विभागों के टैंडरों में चेहतों द्वारा किया जा रहा गोलमाल, खैरों की लूट तथा सडकों व अन्य निर्माण कार्यों में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किसी से छिपा नहीं है। क्षेत्र में नशा फैलाने को कौन जिम्मेदार है, सब जानते है। पूर्व सांसद ने कहा कि विधायक की कार्यशैली के कारण क्षेत्र में विकास तो दूर उल्टा नुकसान हो रहा है। चोरी डकैती की घटनाएं बढ़ी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बेलगाम विधायक को संरक्षण देकर लोगों की आंकाक्षाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे है। इस दौरान दौरान चेतराम वर्मा, रूपलाल ठाकुर, लेखराम चौधरी, रामलाल, प्रेमी देवी, प्रताप, सिहड़ा की प्रधान भूरी देवी, हेमराज, रधुनाथपुरा पंचायत प्रधान प्यारेलाल चौधरी तथा भुवनेश्वरी लुम्बा सहित सहित पार्टी के कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

[@ धुंध से परेशान हैं, हिमाचल की पहाडियों का रूख करें]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Pretending to deflect his exploits were planning to rally legislators: Chandel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pretending, deflect, exploits, planning, rally, legislators, bilaspur news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, himachal bilaspur news, himachal bilaspur news in hindi, real time himachal bilaspur city news, real time news, himachal bilaspur news khas khabar, himachal bilaspur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved