• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

मिर्जापुर: मोदी का राहुल पर तंज: पहले लोग खाट ले गए अब खटिया खडी होगी

राहुल पर निशाना: पीएम मोदी ने कहा कि अखिलेश जी खाट किसकी खडी होगी ये तो मुझे पता नहीं लेकिन आपके नए मित्र राहुलजी खाट सभा करने निकले थे और लोग खाट ही उठा ले गए क्योंकी वे जानते हैं थे कि यह जनता का ही माल है। मोदी ने आगे कहा कि अब खटिया भी खडी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि मिर्जापुर से इतनी नफरत क्यों, बहनजी का मिर्जापुर के पत्थरों से क्या झगडा था। यहां से अपनी मूर्तियां बनवाने के लिए ले गये थे, लेकिन जब जांच शुरू हुई तो उन्होंने राजस्थान का पत्थर बताया। मोदी ने कहा 13 साल पहले मुलायम सिंह जी ने बरेली और मिर्जापुर के बीच गंगाजी पर पुल बनाने की बात कही थी। अगर पिता ने वादा किया था तो बेटा, बाप के काम को अधूरा नहीं छोडता। ये कैसे लोग हैं कि अपने पिता के वादों को भी पूरा नहीं करते। ये जनता के लिए क्या करेंगे।
मोदी ने कहा कि यह सैफई में होता तो पुल जल्दी बन जाता, बहनजी को अपनी मूर्तियां बनवानी होती तो इतना इंतजार नहीं होता। यहां के पीतल के उद्योग को बर्बाद कर दिया गया, जिसके कारण यहां के लोगों को गुजरात और महाराष्ट्र जाना पडता है। मोदी ने कहा कि इसलिए इन्हें इन चुनावों में चुन-चुन कर साफ कर दीजिये।
थानों में शिकायत के लिए लगे हैं रेट कार्ड:
यूपी में थाने में शिकायत दर्ज करने के लिए भी रेट कार्ड लगा है, यहां भ्रष्टाचार दीमक की तरह घुस गया है। मोदी ने कहा कि यूपी के भ्रष्टाचार से अशोक चक्रधर की लाइनें याद आती हैं, उन्होंने कहा है कि नजराना, हकराना, शुकराना, जबराना, इन्हीं चार प्रकार के भ्रष्टाचार से यूपी बर्बाद है। पीएम ने कहा कि इन चार शब्दों के मतलब भी बताये, नजराना- काम कराने के पहले शुकराना- काम होने के बाद हकराना- फाइल भी आगे नहीं बढ़ेगी जबराना- काम भी नहीं, करना भी नहीं। पीएम ने कहा कि इन सभी से मुक्ति की एक दवाई एक ही है- हराना, इसलिए आप सपा-कांग्रेस-बसपा को हराइये।
साथ ही उन्होनें कहा कि यहां पर टूरिज्म को बढ़ावा नहीं दिया गया है, टूरिज्म से हर किसी को फायदा होता है। मोदी ने कहा कि मैं सिर्फ वादे नहीं करता, काम करके दिखाता हूं. हम गुजरात से लेकर यहां तक की पाइपलाइन बिछा रहे हैं और अपने कार्यकाल में हम इसे पूरा करके दिखाएंगे। जब मैंने लालकिले से शौचालय बनाने की बात की तो लोगों ने मेरा मजाक उडाया, लेकिन हमनें लाखों लोगों के घर में शौचालय बनाकर दिखाया।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज]

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi Targets SP, Congress and BSP in Mirzapur rally
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up election, pm modi, sp, congress and bsp pm modi rally in mirzapur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mirzapur news, mirzapur news in hindi, real time mirzapur city news, mirzapur news khas khabar, mirzapur news in hindi, pm modi targets sp, congress and bsp in mirzapur rally
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved