• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पालडी एम. मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयेजित

Paldi. M. voter awareness programs - Sirohi News in Hindi

सिरोही । भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के द्वारा चलाएं जा रहे राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम शिवगंज ब्लॉक के पालडी एम. के अटल सेवा केन्द्र पर संगोष्ठी, फोटो प्रदर्शनी एवं मौखिक प्रश्नोतरी का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी फूलचन्द गहलोत ने युवाओं से जनवरी 17 को 18 वर्ष आयु के पात्र होने पर मतदाता सूची में नाम जुडवाने की अपील करते हुए युवा अपने मत का प्रयोग निष्पक्ष, निडर एवं बिना प्रलोभन से करे तो योग्य उम्मीदवार के चयन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। गहलोत ने मतदाता सूची मे नाम जुडवाने, नाम संशोधित करवाने, नाम हटवाने, नाम एक विधान सभा क्षेत्र से दूसरी विधान सभा क्षेत्र मे शिफ्ट करवाने हेतु प्रपत्र 6,7,8 व 8क के बारे में विस्तृत से जानकारी प्रदान की। आर.एस.एल.डी.सी. के हरिश कुमार ने स्किल इंडिया के अन्तर्गत चलाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बेरोजगार युवाओं से कौशल प्राप्त कर आत्म निर्भर बनने की अपील की। नेहरु युवा केन्द्र के हीराराम माली ने युवा सप्ताह के अवसर पर विभिन्न कौशल प्रशिक्षण व स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पर जानकारी प्रदान की। बी.एल.ओ. अमर सिंह ने शतप्रतिशत मतदान का महत्व, मतदान की प्रक्रिया व जिनकी आयु 18 वर्ष हो चुकी उनके नाम जुडवाने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बी.एल.ओ. देवेन्द्र पुरोहित , सचिव श्याम सिंह व रोजगार सहायक चमनाराम इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में मौखिक प्रश्नोतरी का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय सिरोही द्वारा पुरूस्कार दिए गए ।

[@ फोन कर फंसाती थी गैंग, पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार ]

यह भी पढ़े

Web Title-Paldi. M. voter awareness programs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: paldi, m, voter , awareness , programs , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sirohi news, sirohi news in hindi, real time sirohi city news, real time news, sirohi news khas khabar, sirohi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved