पालडी एम. मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयेजित

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 18 जनवरी 2017, 9:17 PM (IST)

सिरोही । भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के द्वारा चलाएं जा रहे राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम शिवगंज ब्लॉक के पालडी एम. के अटल सेवा केन्द्र पर संगोष्ठी, फोटो प्रदर्शनी एवं मौखिक प्रश्नोतरी का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी फूलचन्द गहलोत ने युवाओं से जनवरी 17 को 18 वर्ष आयु के पात्र होने पर मतदाता सूची में नाम जुडवाने की अपील करते हुए युवा अपने मत का प्रयोग निष्पक्ष, निडर एवं बिना प्रलोभन से करे तो योग्य उम्मीदवार के चयन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। गहलोत ने मतदाता सूची मे नाम जुडवाने, नाम संशोधित करवाने, नाम हटवाने, नाम एक विधान सभा क्षेत्र से दूसरी विधान सभा क्षेत्र मे शिफ्ट करवाने हेतु प्रपत्र 6,7,8 व 8क के बारे में विस्तृत से जानकारी प्रदान की। आर.एस.एल.डी.सी. के हरिश कुमार ने स्किल इंडिया के अन्तर्गत चलाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बेरोजगार युवाओं से कौशल प्राप्त कर आत्म निर्भर बनने की अपील की।
नेहरु युवा केन्द्र के हीराराम माली ने युवा सप्ताह के अवसर पर विभिन्न कौशल प्रशिक्षण व स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पर जानकारी प्रदान की। बी.एल.ओ. अमर सिंह ने शतप्रतिशत मतदान का महत्व, मतदान की प्रक्रिया व जिनकी आयु 18 वर्ष हो चुकी उनके नाम जुडवाने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बी.एल.ओ. देवेन्द्र पुरोहित , सचिव श्याम सिंह व रोजगार सहायक चमनाराम इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में मौखिक प्रश्नोतरी का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय सिरोही द्वारा पुरूस्कार दिए गए ।

[@ फोन कर फंसाती थी गैंग, पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार ]