• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिरोही पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत 1 करोड़ से अधिक मूल्य की 20.696 किलो अवैध अफीम बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Major Action by Sirohi Police: 20.696 kg of Illegal Opium Valued at Over - Sirohi News in Hindi

• पंचायत चुनावों के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत सिरोही पुलिस का कड़ा प्रहार • मध्य प्रदेश के नीमच से लाकर गुजरात के सिद्धपुर सप्लाई की जा रही थी अफीम, आबूरोड रीको पुलिस ने मावल चौकी पर दबोचा सिरोही। राजस्थान में आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत सिरोही जिला पुलिस ने एक बेहद बड़ी और अंतरराज्यीय तस्करों के नेटवर्क पर करारी चोट करने वाली सफलता हासिल की है।
जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही डॉ. अजेय सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही नरेंद्र कुमार और वृत्ताधिकारी आबूरोड जितेंद्र सिंह राठौड़ के निकटतम सुपरविजन में आबूरोड रीको थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक मिनी ट्रक से 20 किलो 696 ग्राम अवैध अफीम का दूध जब्त कर मध्य प्रदेश निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
*मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान ऐसे हत्थे चढ़ा तस्कर*
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मावल पुलिस चौकी पर सघन गश्त व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। गुरुवार की शाम को गुजरात सीमा से सटे मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान राजस्थान नंबर के एक मिनी ट्रक को रोककर संदेह के आधार पर नियमानुसार तलाशी ली गई।
ट्रक के केबिन में रखे एक बैग की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध अफीम पाई गई। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक के कब्जे से 20 किलो 696 ग्राम अफीम जब्त कर मिनी ट्रक को सीज कर दिया।
*मध्यप्रदेश से गुजरात जा रही थी अफीम की बड़ी खेप*
पकड़े गए आरोपी की पहचान महादेव प्रजापत (24) पुत्र देवानंद निवासी गाँव धराड़ थाना बिलपान जिला रतलाम (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह अवैध अफीम नीमच (मध्य प्रदेश) से लेकर आ रहा था और इसे सिद्धपुर (गुजरात) में सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अफीम सप्लाई नेटवर्क के मुख्य सरगना की तलाश की जा रही है।
*इन पुलिसकर्मियों की रही विशेष भूमिका*
इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक भवानी सिंह, कांस्टेबल बाबू सिंह और दिलीप सिंह की विशेष भूमिका रही। टीम में कांस्टेबल ओमप्रकाश मालदेव तथा चालक कांस्टेबल अरुण सिंह भी शामिल रहे। ----------

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Action by Sirohi Police: 20.696 kg of Illegal Opium Valued at Over
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: major action, sirohi police, illegal opium, valued at over, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sirohi news, sirohi news in hindi, real time sirohi city news, real time news, sirohi news khas khabar, sirohi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved