• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

बेंगलूरू में प्रवासी राजस्थानियों से डिजिटल भुगतान अपनाने का आग्रह

जयपुर। केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी, विधि और न्याय राज्य मंत्री पी.पी चौधरी ने बेंगलूरू में प्रवासी राजस्थानी संघों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाने और भ्रष्टाचार मिटाने के लिए डिजिटल भुगतान अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से इसके लिए सरकार द्वारा हर स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही आईटी सेवा सुविधाओं का उपभोग करने का भी आग्रह किया। ‘माई स्टैम्प’ का अनावरण
चौधरी ने जनरल पोस्ट ऑफिस, बेंगलूरू में एमफेसिस की रजत जयंती के अवसर पर समारोह में एमफेसिस ‘माई स्टैम्प’ का अनावरण किया। चौधरी ने कहा कि हमारा सपना देश को डिजिटल रूप से सशक्त समाज के रूप में परिवर्तित करना है और सरकार ने इस सपने को साकार करने के लिए कई उपाय किए हैं। एमफेसिस जैसे कई संगठनों ने देश को विश्व में आईटी पावर हाउस बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके बाद चौधरी ने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पाक्र्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई), बेंगलूरू द्वारा आयोजित सम्मेलन में आईटी उद्योग के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श और सॉफ्टवेयर उत्पादों से संबंधित राष्ट्रीय नीति पर उनकी राय ली। चौधरी ने बेंगलूरू की प्रमुख आईटी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक की और उनसे भारत में आईटी उद्योग के विकास को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर चर्चा की। उद्योग के प्रतिनिधियों ने एसटीपीआई द्वारा आईटी उद्योग की न केवल स्थापित यूनिटों को बल्कि नई लगाई जा रही यूनिटों (स्टार्ट-अप) को उपलब्ध कराई जा रही एकमुश्त सेवाओं की सराहना की।

[@ एक गांव ऐसा भी जहां योजना का लाभ चाहते है ग्रामीण लेकिन ...]

यह भी पढ़े

Web Title-Overseas Rajasthanis urged digital payments in Bangalore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pp chaudhry, central electronics and information technology, minister of state for law and justice, overseas rajasthanis urged digital payments in bangalore, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved